गर्लफ्रेंड के पीछे दोस्ती के रिश्ते का हुआ कत्ल, बर्गर विवाद पर दोस्त ने मारी दोस्त को गोली

गर्लफ्रेंड के पीछे दोस्ती के रिश्ते का हुआ कत्ल, बर्गर विवाद पर दोस्त ने मारी दोस्त को गोली

Pakistan Friends Murder: पाकिस्तान के कराची में एक दोस्त ने अपनी गर्लफ्रेंड का बर्गर खाने पर अपने दोस्त को गोली मार दी। घटना के बाद मामले की न्यायिक जांच पूरी हो चुकी है। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल में डाल दिया है। यह घटना कराची के डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके की है, जहां 8 फरवरी को एक सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी के बेटे ने अपने दोस्त सेशन जज के बेटे की हत्या कर दी।

पाकिस्तानी मीडिया के मुताबिक, सेवानिवृत्त पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) नजीर अहमद मीर बहार का घर डिफेंस हाउसिंग अथॉरिटी इलाके में है। यहीं पर उनके बेटे डेनियल मीर बहार ने अपने दोस्त अली को बुलाया। अली कराची जिला दक्षिण सत्र न्यायाधीश जावेद केरियो के बेटे हैं। दोस्त के आने के बाद डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड शाजिया को भी घर पर बुला लिया।

जिस जज के बेटे को गोली मारी गई वह मात्र 17 साल का था

डेनियल ने अपनी गर्लफ्रेंड और अपने लिए दो जिंजर बर्गर का ऑर्डर दिया था, लेकिन डेनियल के दोस्त ने बिना पूछे आधे बर्गर खा लिए, जिसके बाद डेनियल को गुस्सा आ गया। गुस्साए पुलिस अधिकारी के बेटे ने अपने सुरक्षा गार्ड की राइफल ले ली और 17 वर्षीय अली पर गोली चला दी। घटना के बाद अली को अस्पताल ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।

बर्गर हत्याकांड की जांच कर रहे अधिकारी ने क्या कहा?

मामले की जांच कर रहे अधिकारी ने बताया कि अली ने डेनियल की गर्लफ्रेंड का बर्गर आधा खा लिया था, जिसके बाद दोनों दोस्तों के बीच विवाद हो गया। इसी के चलते डेनियल ने अपने 17 साल के दोस्त पर गोली चला दी। आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और वह जेल में है। लोगों ने ऐसी घटना पर हैरानी जताई है।

Leave a comment