Lok Sabha Election 2024: यूपी में पकड़े गए 53 फर्जी मतदाता, मचा हड़कंप

Lok Sabha Election 2024: यूपी में पकड़े गए 53 फर्जी मतदाता, मचा हड़कंप

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा सभा के दूसरे चरण के बीच यूपी के बुलंदशहर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है जहां पोलिंग बूथ पर वोट डालने आए लोगों में से 53 फर्जी मतदाता पकड़े गए हैं। पुलिस ने एक दो नहीं बल्कि 53 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है। उनके फर्जी मतदाता होने के शक में उन्हें हिरासत में ले लिया है। फिलहाल उनसे पूछताछ की जा रही है।

53  फर्जी मतदाता को किया गिरफ्तार

शुक्रवार कोउत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदानकिया गया। इस दौरान 53 फर्जी मतदाता बुलंदशहर के थाना गुलावठी और थाना स्याना इलाके में पकड़े गए। खबर के अनुसार, फर्जी आधार कार्ड और फर्जी वोटर आईडी कार्ड लेकर आरोपी मतदान केंद्र पहुंचे थे। जब जांच की गई तो इन लोगों के दस्तावेज फर्जी पाए गए। यह पता चलने पर तुरंत पुलिस ने लोगों को गिरफ्तार कर लिया। फिलहाल पुलिस उनसे गहनता से पूछताछ कर रहीं हैं।

प्रशासन में मचा हड़कंप

लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में उत्तर प्रदेश की 8 सीटों पर मतदान हो रहा है. सुबह 7 बजे से अमरोहा, मेरठ, बागपत, गाजियाबाद, गौतमबुद्धनगर, बुलंदशहर, अलीगढ़ और मथुरा में मतदाव शुरू हो गए थे। बुलंदशहर सीट पर फर्जी मतदाता पकड़े जाने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

Leave a comment