Mayawati: अगले साल यानी 2027 में उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। सभी पार्टियों ने अपनी-अपनी तैयारी शुरू कर दी है। इसी बीच बहुजन समाज पार्टी की प्रमुख मायावती ने एक बड़ा ऐलान कर राजनितिक हलचल पैदा कर दी है। उन्होंने लखनऊ में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए विधानसभा की सभी 403 सीटों पर अकेले चुनाव लड़ने का फैसला किया है। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के कैथल के पूंडरी से BJP विधायक सतपाल जांबा का एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें वो कह रहे हैंकि हमारी पार्टी में सभी दूध के धुले नहीं हैं। दूसरी पार्टियों से कई बहुत गंदे लोग आ गए हैं। बताया जा रहा है कि पूंडरी के सार्वजनिक कार्यक्रम है।16फरवरी को विधायक नगरपालिका कार्यालय में अधिकारियों से बैठक करने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान लोगों ने भ्रष्टाचार को लेकर शिकायत की। जिसके बाद विधायक ने माइक लेकर खरी-खरी बातें कहीं। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के रोहतक में पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने प्रदेश में बढ़ते अपराध को लेकर जमकर निशाना साधा है। हुड्डा ने यहां तक कह दिया कि प्रदेश में जिस प्रकार से क्राइम को रोकने को लेकर यह सरकार नाकाम है इसको विधान सभा में कांग्रेस पार्टी जोर शोर से उठाएगी और जरूरत पड़ी तो सड़कों पर भी उतरेगी। ...
HARYANA NEWS: हरियाणा के भिवानी में जेजेपी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने हरियाणा सरकार और इनेलो को जमकर घेरा। उन्होंने बेकाबू कानून व्यवस्था को लेकर सीएम का इस्तीफा मांगा और इनेलो के दावों पर जमकर चुटकी ली। दिग्विजय चौटाला ने सबसे पहले बेकाबू होती कानून व्यवस्था को लेकर सवाल उठाए और कहा कि हरियाणा की नायब सरकार में कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं बची। उन्होंने कहा कि कल रोहतक IG ऑफिस के बाहर ताबड़तोड़ गोली और मर्डर ने कानून व्यवस्था की पोल खोल दी है। साथ ही कहा कि डबवाली (सिरसा) में दो साल की बच्ची का रेप कर नहर में फैंक दिया था और भिवानी मनीषा मर्डर मिस्ट्री आज तक नहीं सुलझी है। दिग्विजय ने कहा कि क़ानूनी व्यवस्था की चिंता अब चिता में बदल चुकी है, जिसके जिम्मेवार CM हैं। ...
HARYANA NEWS: इनेलो के राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय चौटाला की प्रेस कांफ्रेंस केंद्र औऱ राज्य सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि भारत में यूएस के साथ दबाव में एक ट्रेड डील की इससे किसान को बहुत नुकसान होगा। सेब के उत्पादन करने वाले किसान पर सबसे ज़्यादा मार पड़ेगी। हमारा देश में 65 प्रतिशत लोग खेती पर निर्भर करते हैं एंड किसान के पास एवरेज ज़मीन एक हेक्टेयर है। किसान 32 एकर से ज़्यादा ज़मीन नहीं रख सकता। विदेश में 8 प्रतिशत लोग खेती करते हैं और उनके पास हज़ारों एकड़ के फ़ार्म है और उन पर कोई सीलिंग एक्ट नहीं है। ये तीन काले क़ानून से भी ख़तरनाक मामला है। ...
Haryana News: हरियाणा के झज्जर में केंद्रीय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने महाराष्ट्र के पूर्व उपमुख्यमंत्री अजित पवार की मौत के मामले में बड़ा बयान देते हुए विमान हादसे की उच्च स्तरीय जांच की मांग की है। उन्होंने कहा कि यह दुर्घटना पायलट की लापरवाही के कारण हुई प्रतीत होती है और सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच आवश्यक है। अठावले ने कहा कि किसी भी हादसे को हल्के में नहीं लिया जाना चाहिए और जिम्मेदारी तय होनी चाहिए। इस दौरान उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर भी निशाना साधा। ...
HARYANA NEWS:असम के डिब्रूगढ़ में एक ऐतिहासिक क्षण देखने को मिला जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का जहाज हाईवे पर लैंड हुआ जिसे लेकर कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने कहा कि सारे देश के लिए बहुत ही ऐतिहासिक पल है जब प्रधानमंत्री ने आज हाईवे पर बहुत बड़े जहाज से लैंड किया कांग्रेस के तो प्रधानमंत्री नॉर्थ ईस्ट में चीन की वजह से जाने से डरते थे कांग्रेस ने उसे क्षेत्र को पूरे तरीके से नजर अंदाज करते हुए कोई विकास नहीं किया प्रधानमंत्री मोदी के आने के बाद नॉर्थ ईस्ट पर विशेष ध्यान दिया गया वहां पर विकास हुआ और रेल भी बनाई गई है। ...
HARYANA NEWS:हरियाणा के सिरसा जिले सांसदकुमारी सैलजा ने सिरसा-फतेहाबाद-जींद क्षेत्र के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को पत्र भेजा है। राज्य स्तरीय दिशा समिति की 11 फरवरी 2026 को बैठक आयोजित हुई थी जिसमें सांसद सैलजा व्यक्तिगत रूप से शामिल नहीं हो सकीं, क्योंकि उस समय संसद का सत्र चल रहा था। उन्होंने बैठक में अपनी अनुपस्थिति जताते हुए सीएम को पत्र के माध्यम से जनहित से जुड़े सुझाव समिति के समक्ष रखने का आग्रह किया। ...
HARYANA NEWS: राहुल गांधी ने भारत-अमेरिका समझौते पर मोदी सरकार को निशाना बनाते हुए कहा, ‘आपने भारत को बेच दिया है। जिस पर प्रतिक्रिया देते हुए हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज ने मजाकिया अंदाज में तंज करते हुए कहा कि राहुल गांधी 95बार चुनाव हार कर अपना होश खो चुके हैं। भारत मोदी जी के हाथ में जितना सुरक्षित आज है, आज से पहले कभी नहीं था। राहुल गांधी को अपने परिवार का इतिहास जानना चाहिए। ...
Ruscks In Parliament Budget Session: पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की किताब पर छिड़ा घमासान के बाद सत्ता पक्ष और विपक्ष में रार मची हुई है। 11 फरवरी एक बार फिर ...