Lok Sabha Election: 'मणिपुर में लोकतंत्र का हाईजैक, जबरन NDA के पक्ष में वोट डलवाए जा रहे हैं वोट’, कांग्रेस का बड़ा आरोप

Lok Sabha Election: 'मणिपुर में लोकतंत्र का हाईजैक, जबरन NDA के पक्ष में वोट डलवाए जा रहे हैं वोट’, कांग्रेस का बड़ा आरोप

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव 2024 के दूसरे चरण का मतदान 26 अप्रैल (शुक्रवार) को हो रहे है। इस बीच कांग्रेस ने आरोप लगाया है कि मणिपुर में जबरन एनडीए के पक्ष में वोट डलवाए जा रहे हैं। कांग्रेस महासचिव जयराम ने ट्विटर पर पोस्ट किए गए एक वीडियो में दावा किया, ''लोकतंत्र खतरे में है।'' ''मजबूर किया जा रहा है।''

'लोकतंत्र का अपहरण कर लिया गया है'

कांग्रेस महासचिव जयराम ने आरोप लगाया, "जिस स्थान पर यह वीडियो है, वहां सुरक्षा बल चुपचाप खड़े हैं, क्योंकि हमारे लोकतंत्र का अपहरण कर लिया गया है। ये हमारे जीवनकाल के सबसे महत्वपूर्ण चुनाव हैं।" इससे पहले आज उन्होंने बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा पर झूठा प्रचार करने का आरोप लगाया था। दूसरे चरण में 13 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की 89 लोकसभा सीटों पर मतदान हो रहा है। इस दौरान मणिपुर में भी मतदान हो रहा है।

मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी ने की वोटिंग की अपील

लोकसभा सीटों के लिहाज से पूर्वोत्तर के सबसे बड़े राज्य असम की 5 सीटों करीमगंज, सिलचर, मंगलदोई, नवगोंग के लिए शुक्रवार को मतदान हो रहा है। वहीं, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शुक्रवार को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में मतदाताओं से संविधान बचाने और समावेशी विकास के लिए अपने वोट का इस्तेमाल करने की अपील की है।

इन राज्यों में जारी है वोटिंग

दूसरे चरण में केरल की सभी 20 सीटों के अलावा कर्नाटक की 28 में से 14 सीटें, राजस्थान की 13 सीटें, महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश की आठ-आठ सीटें, मध्य प्रदेश की छह सीटें, असम और बिहार की पांच-पांच सीटें, छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल में तीन-तीन सीटों और मणिपुर, त्रिपुरा और जम्मू-कश्मीर में एक-एक सीट पर मतदान हो रहा है।

Leave a comment