Love Brain Disorder: जिगर मुरादाबादी का एक शेर है, ‘ये इश्क़ नहीं आसाँ इतना ही समझ लीजे, इक आग का दरिया है और डूब के जाना है।’ लेकिन जब ये इश्क हद पार कर जाए तो उसका सेहत पर काफी गंभीर असर पड़ता है। हाल ही में चीन से एक बीमारी सामने आई है जो प्यार से जुड़ी हुई है। चीन में एक 18 साल की महिला जियाओयू को अपने बॉयफ्रेंड के प्रति प्यार और जुनून इस कदर बढ़ गया कि महिला अपने प्रेमी के बारे में सब कुछ जानना चाहती थी। इतना ही नहीं महिला अपने प्रेमी को दिन भर में एक या दो नहीं बल्कि 100 कॉल्स और मैसेज भेजती थी। फिर प्रेमिका से परेशान होकर लड़के को पुलिस की भी मदद लेनी पड़ी। इस बिमारी को नाम दिया गया लव ब्रेन डिसऑर्डर है। ऐसे में आज हम आपको इस बीमारी के बारे में बताएंगे।
क्या है ये बीमारी?
जानकारी के अनुसार 'लव ब्रेन' किसी तरह का कोई चिकित्सीय शब्द नहीं है, बल्कि ये मनोवैज्ञानिक समस्या लेकिन रोमांटिक रिश्तों में प्रेमी-प्रेमिकाओं के बीच इस प्रकार के जुनूनी व्यवहार को 'लव ब्रेन' से समझ सकते है। इस स्थिति में अक्सर एक साथी दूसरे साथी पर निर्भर हो जाता है और वो हमेशा सामने वाले साथी को अपने साथ देखना चाहता है। इस स्थिति को लव ब्रेन कह सकते हैं। इस बीमारी में मरीज को बाइपोलर डिसऑर्डर, डिप्रेशन और एंग्जायटी होती है। ऐसे लोग अपने इमोशन को कंट्रोल नहीं कर पाते हैं।
कैसे किया जाता है इलाज?
अमेरीकी हेल्थ वेबसाइट के अनुसार ऑब्सेसिव लव डिसऑर्डर एक तरह की 'साइकोलॉजिकल कंडीशन' है, जिसमें लोग किसी एक शख़्स पर असामान्य रूप से मुग्ध हो जाते हैं और उनको लगता है कि वो उससे प्यार करते हैं। उनको ऐसा लगने लगता है कि उस शख्स पर सिर्फ उनका हक है और उसे भी बदले में उनसे प्यार करना चाहिए। इस दौरान अगर दूसरा शख्स उनसे प्यार नहीं करता है तो वो इसे स्वीकार नहीं कर पाते हैं। वहीं इस बीमारी का इलाज दवा और मनोचिकित्सा दोनो के कॉम्बिनेशन से किया जाता है। ब्रेन के केमिकल को एडजस्ट करने के लिए लिए दवाओं का उपयोग किया जा सकता है। जिससे इस बीमारी के लक्षण कम होते हैं।
Leave a comment