Agni-V Divyastra Test: भारत की हाल में किए गए अग्नि-5 मिसाइल दिव्यास्त्र के सफल परीक्षण के बाद पाकिस्तान ही नहीं बल्कि अमेरिका भी चिंतित है। अमेरिकी वैज्ञानिकों का कहना है कि ये मिसाइल एमआईआरवी तकनीक से लैस है, जो पाकिस्तान को निरस्त्र कर सकती है। वैज्ञानिकों को डर है कि इससे भारत की ताकत इतनी बढ़ जाएगी कि पाकिस्तान जैसे देश उस पर हमला करने से पहले ही नष्ट हो जाएंगे। इससे भारत के सैन्य थिंक टैंक को इतनी ताकत मिल जाएगी कि वह पाकिस्तान पर हमला करने से पहले ही उसे तबाह कर देगा। इस तकनीक के भारत में आने से पाकिस्तान हमला करने से पहले 100 बार सोचेगा। ...
इस्लामिक धर्म का पाक महीना रमजान शुरू हो चुका है। लेकिन रमजान में भी इजरायल हमास का युद्ध जारी है। दोनों समूह एक दूसरे पर हमले कर रहे हैं। लेबनान पर इजरायल द्वारा किए गए हवाई हमलों के जवाब में हिजबुल्लाह के आतंकियों ने उत्तरी इजरायल की तरफ करीब 100 रॉकेट दागे हैं ...
हाल ही में पीएम मोदी ने अरुणाचल प्रदेश में सेला सुरंग का उद्घाटन किया था। जिसका चीन ने कड़ा विरोध जताया था। चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता वेनबिन ने कहा था कि चीन सरकार ने अरुणाचल प्रदेश को भारत के हिस्से के तौर कभी मान्यता नहीं दी है। प्रधानमंत्री के इस कदम से दोनों देशों के बीच सीमा विवाद और जटिल होगा ...
Russia Plan To Drop Nuclear Shell On Ukraine: रूस और यूक्रेन के बीच पिछले 2 साल से ज्यादा समय से युद्ध चल रहा है। युद्ध में अब तक यूक्रेन के कई इलाके तबाह हो चुके हैं और दोनों पक्षों के बड़ी संख्या में सैनिक मारे गए हैं। हालाँकि, इस बीच अमेरिकी मीडिया ने इस युद्ध से जुड़ा एक बड़ा दावा किया है। CNN की रिपोर्ट में खुलासा हुआ है कि रूस अपने दुश्मन देश यूक्रेन पर परमाणु हमला करने की तैयारी कर रहा था। हालांकि, भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कुछ अन्य देशों के नेताओं के हस्तक्षेप के बाद रूस को अपना फैसला बदलना पड़ा। आइये जानते हैं क्या है ये पूरा मामला। ...
Bomb Blast In Peshawar: पाकिस्तान में नया राष्ट्रपति चुनाव होते ही हुआ जोरदार बम धमाका हुआ है।यह बम विस्फोट रविवार को पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत में हुआ। शुरुआती जानकारी के मुताबिक इस बम धमाके में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई है और एक शख्स घायल हो गया है। पुलिस ने यह जानकारी दी। ऐसी भी आशंका है कि हादसे में मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है। यह धमाका ऐसे वक्त हुआ है जब नवाज शरीफ की पार्टी पीएमएमएल-एन और बिलावल भुट्टो जरदारी की पार्टी पीपीपी के संयुक्त राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार आसिफ अली जरदारी ने शनिवार को चुनाव जीत लिया है। वह आज दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति पद की शपथ ले रहे हैं। ...
Tibetan Uprising Day: दुनिया के अलग-अलग देशों में आज चीन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन करने की तैयारी है। इस लिस्ट में लंदन, न्यूयॉर्क, वॉशिंगटन समेत दुनिया के कई शहर शामिल हैं, जहां विरोध प्रदर्शन होंगे। लाखों तिब्बती और उनके समर्थक कई देशों के प्रमुख शहरों में विरोध प्रदर्शन करेंगे। भारत में मौजूद तिब्बती भी चीन का विरोध करेंगे। लेकिन सवाल यह है कि तिब्बती किस बात का विरोध करने जा रहे हैं? और वह चीन के ख़िलाफ़ आवाज़ क्यों उठाएंगे? ...
What is Parrot Fever: दुनिया में एक नई बीमारी ने इस वक्त दहशत मचाई है। यूरोप में इन दिनों पैरट फीवर नाम की बीमारी के कहर से हर कोई दहशत में है। इस बीमारी से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि 90 से ज्यादा लोग संक्रमित बताए जा रहे हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन यानी WHO ने इसे लेकर चेतावनी जारी की है। ...
भारत के लोगों द्वारा पर्यटन के लिए मालदीव का बहिष्कार करने से अर्थव्यवस्था में काफी गिरावट आई है। इसी को लेकर, मालदीव के पूर्व राष्ट्रपति मोहम्मद नशीद ने इसे लेकर चिंता जताई है। बताया जाता है कि इस बहिष्कार का असर मालदीव देश के पर्यटन पर पड़ा है। ...
Pakistan President Election: पाकिस्तान में आज राष्ट्रपति चुनाव हो रहे हैं। वोटिंग सुबह 10 बजे शुरू हो गई है और नतीजे शाम 5 बजे तक सामने आ जाएंगे। इस चुनाव में पीपीपी नेता आसिफ अली जरदारी (68 वर्ष) की दावेदारी सबसे मजबूत है और वह पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी और पाकिस्तान मुस्लिम लीग-नवाज के संयुक्त उम्मीदवार हैं। जरदारी के दूसरी बार पाकिस्तान के राष्ट्रपति बनने की पूरी संभावना है। आसिफ अली जरदारी का मुकाबला सुन्नी इत्तेहाद काउंसिल के उम्मीदवार महमूद खान अचकजई (75 वर्ष) से है। ...
India-China War:भारत और चीन के बीच तनाव किसी से छिपा नहीं है। इसी के चलते आने वाले समय में भारत और चीन के बीच तनाव बढ़ सकता है और दोनों देश युद्ध तक कर सकते हैं। भूराजनीतिक विशेषज्ञों ने इसे लेकर चेतावनी दी है। विशेषज्ञों ने भविष्यवाणी की है कि हिमालय में दूसरे भारत-चीन युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। दोनों देशों के बीच अगले छह साल तक युद्ध का खतरा मंडरा रहा है। विशेषज्ञों का कहना है कि चीन और भारत के बीच 2025 से 2030 के बीच कभी भी युद्ध छिड़ सकता है। ...