Search KhabarFast

Press ESC to close

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता के साथ आया भूकंप, सुनामी की भी दी गई चेतावनी

फिलीपींस में 7.6 तीव्रता के साथ आया भूकंप, सुनामी की भी दी गई चेतावनी

Philippines Earthquake: फिलीपींस के मिंडानाओ में 7.6 तीव्रता के साथ भूकंप आया, जिस वजह से लोग डर कर जान बचाने के लिए भागने लगे। अभी तक किसी की जान नहीं गई है। आशंका बताई जा रही है की स्थानीय इलाकों में इमारतों को नुकसान और बिजली की आपूर्ति प्रभावित हुई है। इस भूकंप का केंद्र लगभग 20 किलोमीटर गहराई तक था। भूकंप के बाद स्थानीय भूकंप विज्ञान एजेंसी फिवोल्क्स ने सुनामी का भी अलर्ट जारी किया।  समुद्र किनार रहने वाले लोगों को तुरंत ऊंची जगहों पर जाने की सलाह दी गई। अमेरिकी सुनामी चेतावनी प्रणाली ने कहा है कि भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के दायरे में खतरनाक लहरें आ सकती हैं।

राहत-बचाव कार्य जारी

शुरुआती रिपोर्ट्स के अनुसार, किसी बड़े नुकसान या तबाही की खबर नहीं आई है, लेकिन भूकंप की वजह से लोग घबरा कर अपने घरों से बाहर निकल आए। मृतकों या घायलों की संख्या की पुष्टि नहीं की गई है। ये भूकंप मिंडानाओ और आस-पास के क्षेत्रों के लिए गंभीर चेतावनी है, क्योंकि ये इलाके भूकंप आने वाले सक्रिय क्षेत्रों में आते हैं। स्थानीय प्रशासन ने क्षतिग्रस्त इलाकों में राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया है। पहले अस्पताल, सड़कों और गंभीर रूप से प्रभावित इमारतों को प्राथमिकता दी जा रही है। फिलीपींस के राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने कहा कि सरकार लगातार स्थिति नजर बनाई हुई है।

फिलीपींस है भूकंप का क्षेत्र

फिलीपींस भूकंप सबसे ज्यादा एक्टिव एरिया माना जाता है। जहां कई टेक्टोनिक प्लेटें, जैसे फिलीपींस सी प्लेट और यूरेशियन प्लेट, एक-दूसरे के संपर्क में आती हैं और आपस में टकराती हैं। इन टकरावों की वजह से जमीन के अंदर बहुत तेज तनाव पैदी होता है, जो अचानक मुक्त होने पर भूकंप का रूप ले लेता है। फिलीपींस में साल भर में 800 से ज्यादा भूकंप आते हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

ओमान तट के पास समुद्र में डूबा भारत का MSV Virat 1, क्रू मेंबर्स को बचाने के लिए रेस्क्यू जारी

Indian Ship Sinks:ओमान के रास-अल-हद से करीब 80 नॉटिकल मील यानी करीब 148 किलोमीटर दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अमेरिकी नेवी के अनुसार 14 भारतीय क्रू को ले जा रही Dhow नाव समुद्र में फंस गई थी और इसके डूबने का खतरा था।

एक बार फिर सड़कों पर उतरी ईरान की जनता, विदेश मंत्रालय के इस्तीफे पर अड़े प्रदर्शनकारी

Protest In Iran:अमेरिका-इजरायल के साथ ईरान के तनाव के बीच एक बार फिर जनता सड़क पर उतर चुकी है। ईरान की सड़कों पर प्रदर्शनकारी ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शनकारियों ने विदेश मंत्री अब्बास अराघची के इस्तीफे की मांग की है।

'नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता...' भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Speech In France:पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया। इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ दिखे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ta
Khabar Fast