Search KhabarFast

Press ESC to close

Parth Jha
ParthJha@gmail.com

साल 2020 से पार्थ झा खबर फास्ट में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं। इससे पहले मीडिया जगत के कई बड़े संस्थानों में काम कर चुके हैं।

Horoscope Today 4 October 2026, Aaj Ka Rashifal: किस राशि के लिए खुशखबरी, किसे रहना होगा सावधान? जानें आज का राशिफल
04 Oct, 2026

Horoscope Today 4 October 2026, Aaj Ka Rashifal: ज्योतिषीय गणना के अनुसार 4 अक्टूबर 2026 का दिन कई राशियों के लिए महत्वपूर्ण रहने वाला है। किसी राशि के जातकों को करियर और नौकरी में लाभ के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ लोगों को धन और निवेश के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत होगी। वहीं, कुछ राशियों के लिए परिवार और रिश्तों के लिहाज से दिन सुखद रह सकता है। आइए जानते हैं मेष से मीन तक सभी 12 राशियों के लिए आज का दिन कैसा रहेगा।

और भी...
Asian Games 2026: अखाड़े में अमन का जलवा, वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान को हराकर भारत को दिलाया गोल्ड
03 Oct, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 में अमन सहरावत ने कुश्ती के अखाड़े में ऐसा दांव चला कि वर्ल्ड नंबर-1 पहलवान भी पस्त हो गया। पुरुषों के 57 किलोग्राम वर्ग के फाइनल में अमन ने नॉर्थ कोरिया के चोंग सोंग को 11-7 से शिकस्त देकर शानदार अंदाज में गोल्ड मेडल अपने नाम किया। मुकाबला आखिरी मिनट तक सांसें थाम देने वाला रहा, लेकिन निर्णायक पलों में अमन ने अपना दम दिखाते हुए बाजी पलट दी। इस ऐतिहासिक जीत के साथ भारत ने एशियन गेम्स 2026 में अपना 20वां स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि कुश्ती में यह देश का दूसरा गोल्ड है।

और भी...
Haryana News: पत्नी को फोन कर कहा- नहर में कूदने जा रहा हूं, सामने आते ही युवक ने लगा दी छलांग
03 Oct, 2026

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सेक्टर-29 पुल पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने अपनी पत्नी के सामने आगरा नहर में छलांग लगा दी। युवक की पहचान सेक्टर-29 निवासी पवन के तौर पर हुई है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और नहर में उसकी तलाश शुरू कर दी, लेकिन काफी देर तक उसका कोई पता नहीं चल पाया।

और भी...
Haryana News: होटल में बुलाते थे लड़कियां, ग्राहकों से लेते थे पैसे; कैथल में दो आरोपियों पर FIR
03 Oct, 2026

Haryana News: हरियाणा के कैथल के कस्बा कलायत स्थित ब्लू स्टार होटल में देह व्यापार करवाने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। दोनों आरोपी कैथल व जींद सहित अन्य जगहों से लड़कियों को बुलाकर अनैतिक कार्य करवाते थे। ग्राहकों से रुपए लेकर बदले में उनको कमीशन के तौर पर रुपए देते थे।

और भी...
India vs Pakistan Final: पाकिस्तान को हराकर भारत ने फिर जीता गोल्ड, लगातार दूसरी बार रचा इतिहास
03 Oct, 2026

Asian Games 2026: एशियन गेम्स 2026 के पुरुष क्रिकेट फाइनल में शनिवार को भारत और पाकिस्तान के बीच रोमांचक मुकाबला देखने को मिला। दोनों टीमों ने जीत के लिए जोर लगाया, लेकिन भारतीय टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए पाकिस्तान को मात देकर लगातार दूसरी बार एशियन गेम्स में क्रिकेट का गोल्ड मेडल अपने नाम कर लिया। इस जीत के साथ भारत ने एक बार फिर पुरुष क्रिकेट में अपना दबदबा कायम रखते हुए स्वर्ण पदक पक्का किया।

और भी...
Uttarakhand News: उत्तराखड़ में राम माधव ने दिया 60 पार का लक्ष्य, बोले- सरकार के कामों का संदेश जन-जन तक पहुंचाएं
03 Oct, 2026

Uttarakhand News: भाजपा की प्रदेश संगठनात्मक बैठक में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं प्रदेश प्रभारी राम माधव ने कहा, मोदी और धामी की सरकार में अभूतपूर्व विकास हुआ है, अब हमे राजनैतिक कार्यकर्ता बनकर उनका संदेश जन जन तक पहुंचाना है। सिर्फ एब्सोल्यूट नहीं बल्कि हाईएस्ट मेजोरिटी 60 पार के लक्ष्य को प्राप्त करने की राजनैतिक दृष्टि से आगे बढ़ना है। वहीं सहप्रभारी और सांसद बांसुरी स्वराज ने चेताया कुछ लोग धर्म, क्षेत्र जाति, भाषा के बाद अब युवाओं को उम्र में बांटने में जुटे हैं, जिनका नेतृत्व का दावा तो कुछ शीघ्र सीनियर सिटीजन बनने वाले कांग्रेसी भी कर रहे हैं। लेकिन सच यह है कि ये सब नेता अंदर से राष्ट्र विरोधी, सनातन विरोधी सोच से भरे हुए हुए है, जिनका पर्दाफाश करना जरूरी है।

और भी...
Uttarakhand News: उत्तराखंड के कायल हुए हरियाणा के युवा, CM धामी ने दिया डिजिटल ब्रांड एंबेसडर बनने का मंत्र
03 Oct, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शनिवार को मुख्यमंत्री आवास में उत्तराखण्ड के तीन दिवसीय भ्रमण पर आए हरियाणा के युवाओं ने भेंट की। युवाओं ने मुख्यमंत्री से अपने भ्रमण के अनुभव साझा करते हुए राज्य में कनेक्टिविटी, पर्यटन, होम-स्टे, सौर ऊर्जा, सीमांत क्षेत्रों के विकास तथा जनकल्याणकारी योजनाओं के क्षेत्र में किए जा रहे प्रयासों की सराहना की।

और भी...
हरियाणा STF ने दबोचा 5 लाख का इनामी बदमाश, हत्या केस में था वांछित; पिस्तौल और 3 कारतूस बरामद
03 Oct, 2026

Haryana News: हरियाणा पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए पांच लाख रुपये के इनामी मोस्ट वांटेड आरोपी को गिरफ्तार किया है। हिसार एसटीएफ की टीम ने विशेष सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिसार के राजगढ़ रोड स्थित बाईपास फ्लाईओवर के पास से काबू किया। आरोपी पंजाब के अबोहर में एक शोरूम संचालक की हत्या के मामले में वांछित था और पंजाब पुलिस द्वारा उसकी गिरफ्तारी पर पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया गया था।

और भी...
UP News: योगी सरकार में अपराधियों पर बड़ा एक्शन! 303 मारे गए, 23,601 गिरफ्तार, 15,233 करोड़ की संपत्ति जब्त
03 Oct, 2026

UP News: उत्तर प्रदेश सरकार ने शनिवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली सरकार के कार्यकाल में अपराधियों और माफिया नेटवर्क के खिलाफ की गई कार्रवाई का विस्तृत आंकड़ा जारी किया। सरकारी विवरण में मुठभेड़ों, गिरफ्तारियों, गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई, अवैध संपत्तियों की जब्ती और साइबर अपराध पर शिकंजे से जुड़ी जानकारी साझा की गई है।

और भी...
Asian Games 2026: गोल्फ में भारत का कमाल! प्रणवी शरथ उर्स ने गोल्ड मेडल किया अपने नाम
03 Oct, 2026

Asian Games 2026: भारतीय गोल्फर प्रणवी शरथ उर्स ने जापान के आइची-नागोया में आयोजित 2026 एशियाई खेलों में शानदार प्रदर्शन करते हुए महिलाओं की व्यक्तिगत स्ट्रोक प्ले स्पर्धा में स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। प्रणवी की इस उपलब्धि के साथ भारत को गोल्फ में बड़ी सफलता मिली और उन्होंने देश के लिए स्वर्ण पदक जीतकर अपना नाम इतिहास में दर्ज कराया।

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast