Search KhabarFast

Press ESC to close

'नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता...' भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में गरजे पीएम मोदी

'नौजवान एक नए मानसिकता के साथ मानवता...' भारत इनोवेट्स कार्यक्रम में गरजे पीएम मोदी

PM Modi Speech In France:पीएम मोदी और फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने फ्रांस के नीस में 'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम में अपना संबोधन दिया।  इस कार्यक्रम में भारत, फ्रांस और अन्य देशों के प्रमुख इनोवेशन स्टार्टअप और वेंचर कैपिटल फंड एक साथ दिखे।

'भारत इनोवेट्स' कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि दुनियाभर के देश एक दूसरे के साथ व्यापार करते हैं और अलग-अलग देशों के बीच रणनीतिक साझेदारी बनाई जाती है लेकिन, कुछ रिश्ते ऐसे होते हैं जो साझा रुचि के साथ-साथ साझा विजन से भी संबंधित होते हैं। भारत और फ्रांस के बीच रिश्ता कुछ ऐसा ही है।

पीएम मोदी का फ्रांस में संबोधन

पीएम मोदी ने अपने संबोधन में कहा कि कहा कि भारत-फ्रांस के रिश्ते भी जुड़ाव, नवाचार, प्रेरणा, साझा मूल्य, दृढ़ विश्वास,साझा विजन भी है और इसी रिश्ते की नींव पर बीते वर्षों में हमने साथ मिलकर नई पहल शुरू की है और दुनियाभर के चुनौतियों के समाधान खोजने की कोशिश की है। हम दोनों देश हमेशा एक साथ काम कर रहे हैं। पीएम मोदी ने कहा कि आज हमें खुशी है कि हम ‘भारत इनोवेट्स' की शुरुआत भी फ्रांस के साथ कर रहे हैं। मैं अपने मित्र इमैनुएल मैक्रों का यहां आने के लिए धन्यवाद देता हूं।      

Also read: अफगानिस्तान हमले पर भारत का जवाब, UN में PAK को सुनाई खरी-खरी, बताया 'पाखंड का सबसे बड़ा उदाहरण'

भारत-फ्रांस एक साथ काम करने के लिए प्रतिबद्ध    

पीएम मोदी ने कहा कि आज 21वीं सदी का भारत बदलाव के दौर से गुजर रहा है। आज भारत में एक स्टार्टअप की क्रांति आई हुई है। इस रिवॉल्यूशन में भारत का नौजवान नई इच्छाशक्ति के साथ मानवता के हित में समस्याओं के समाधान निकाल रहा है। हमारे नौजवानों के विश्व-स्तरीय समाधान को वैश्विक मंच पर लाने का माध्यम ही ‘भारत इनोवेट्स' है। पीएम ने कहा कि इमैनुएल मैक्रों ने भारत यात्रा के दौरान कहा था कि इस सदी की चुनौतियों के समाधान के लिए भारत और फ्रांस को एक साथ काम करना होगा। आज मैं गर्व से कह सकता हूं कि ये पहल उसी दशा में अहम कदम है। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

म्यांमार से भाग रहे 500 से ज्यादा रोहिंग्या लापता, समुद्र में दो नावें डूबने की आशंका

म्यांमार में जारी हिंसा के बीच एक बड़ी मानवीय त्रासदी की आशंका जताई जा रही है। संयुक्त राष्ट्र (UN) की दो एजेंसियों के अनुसार, म्यांमार से जान बचाकर भाग रहे 500 से ज्यादा लोगों के समुद्र में लापता होने की खबर है।

फ्रांस में गर्मी के कारण बंद हुए परमाणु रिएक्टर, क्या भारत में भी है ऐसा खतरा?

यूरोप में पड़ रही भीषण गर्मी का असर अब बिजली उत्पादन पर भी दिखाई देने लगा है। फ्रांस में इस सप्ताह तीन परमाणु रिएक्टरों को बंद करना पड़ा, जबकि कई अन्य रिएक्टरों का उत्पादन भी कम कर दिया गया।

रघुराम राजन को अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अहम टास्क फोर्स में मिली जगह, मौद्रिक नीति की करेंगे समीक्षा

भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) के पूर्व गवर्नर रघुराम राजन को अमेरिका के केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व की एक महत्वपूर्ण टास्क फोर्स में शामिल किया गया है। राजन के साथ दिल्ली में जन्मे अर्थशास्त्री राज चेट्टी और माइक्रोसॉफ्ट की अधिकारी आशा शर्मा को भी अमेरिकी फेडरल रिजर्व की अलग-अलग समितियों में नियुक्त किया गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast