Search KhabarFast

Press ESC to close

अफवाह फैलने के बाद ट्रैक पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

अफवाह फैलने के बाद ट्रैक पर कूदे यात्री, दूसरी ट्रेन की चपेट में आने से 4 लोगों की दर्दनाक मौत

Madhya Pradesh News:मध्य प्रदेश के मुरैना में रविवार को दर्दनाक हादसा हुआ। उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन में आग लगने की झूठी अफवाह फैली और घबराकर ट्रैक पर उतरे यात्री दूसरी ट्रेन की चपेट में आ गए। इस हादसे में चार लोगों की मौत हुई है।

मुरैनी जिले में उदयपुर इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन चल रही थी। यह ट्रेन की हेमतपुर के पास थी, तभी अचानक ट्रेन के अंदर एक अफवाह फैल गई की ट्रेन में आग लग गई है। जैसे ही यात्रियों ने यह सुना, चारों तरफ भगदड़ मच गई और लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे।

हादसे में चार लोगों की मौत

घटना उस वक्त हुई, जब लोग ट्रैक पर उतर आए थे। उन्हें पता था की बगल की पटरी पर पातालकोट एक्सप्रेस ट्रेन रफ्तार से आ रही थी। इस दौरान ट्रैक पर खड़े इन यात्रियों को पातालकोट ट्रेन ने टक्कर मार दी। हादसा इतना गंभीर था कि कई लोग मौके पर मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। रेलवे अधिकारियों और जिला प्रशानस को खबर दी गई और बचाव-राहत कार्य शुरू किया गया।

यात्री ने बताया कैसे हुई घटना

ट्रेन में सफर कर रही एक महिला यात्री ने कहा कि अचानक किसी ने चेन खींच दी और चिल्लान लगे की आग लग गई है। इसके बाद लोग तुरंत ट्रेन से उतरने लगे। जब यात्री दूसरी तरफ पटरी पार कर रहे थे, तभी पातालकोट एक्सप्रेस आ रही थी। इस दौरान कुछ लोग ट्रेन की चपेट में आ गए। महिला ने कहा कि वह बहादुरगढ़ से आ रही थी। उन्होंने कहा कि मैं पातालकोट ट्रेन में थी। जिस ट्रेन में आग लगने की अफवाह फैली थी। वह उदयपुर सिटी एक्सप्रेस थी। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Mausam 17 July 2026: यूपी, बिहार, दिल्ली समेत 17 राज्यों में भारी बारिश का खतरा, IMD ने जारी किया अलर्ट

Aaj Ka Mausam 17 July 2026:  एक तरफ उत्तर भारत में भीषण गर्मी पड़ रही है। कई राज्यों में बारिश बिल्कुल गायब सी हो गई है। लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ रहा है। इस बीच मौसम विभाग ने बड़ी राहत दी है। IMD ने देश के 17 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही 40 से 80 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं भी चलने की संभावना जताई है।

Hydrogen Train: नो पॉल्यूशन, कम किराया और हाईटेक सफर... जानिए हाइड्रोजन ट्रेन की खासियतें

Hydrogen Train Feature: हरियाणा के जींद में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने वाले हैं। जिसके बाद आज से रेल की पटरी पर देश की पहली हाइड्रोजन दौड़ने लगेगी। इसके साथ ही साथ आज भारतीय रेल के इतिहास में एक नए युग की शुरुआत होगी। यह ट्रेन हाइड्रोजन फ्यूल सेल तकनीक पर आधारित है, जिससे बिजली उत्पन्न होती है और इसके संचालन के दौरान केवल जलवाष्प (वॉटर वेपर) उत्सर्जित होती है। यही वजह है कि यह पारंपरिक डीजल ट्रेनों की तुलना में अधिक पर्यावरण अनुकूल, प्रदूषण रहित और ऊर्जा दक्ष मानी जा रही है।

NEET UG 2026: छोटे शहरों और गांवों के छात्रों ने किया कमाल, ऑल इंडिया रैंक 9 लाकर गौरव बने मिसाल

राष्ट्रीय पात्रता एवं प्रवेश परीक्षा NEET UG 2026 के परिणामों में इस बार छोटे शहरों और ग्रामीण क्षेत्रों के छात्रों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पंजाब, हरियाणा, राजस्थान समेत कई राज्यों के गांवों और कस्बों के विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय स्तर पर बेहतरीन रैंक हासिल कर यह साबित कर दिया कि सफलता केवल बड़े शहरों तक सीमित नहीं है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast