Search KhabarFast

Press ESC to close

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

'अब हमारे साथ 22 लोकसभा सांसद...' TMC के बागी सांसदों ने ठोका बड़ा दावा

Rift In TMC:पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बाद टीएसी के भीतर जारी कलह दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। लोकसभा में पार्टी के संसदीय दल में दरार उस वक्त गहरी हो गई, जब तृणमूल कांग्रेस के बागी खेमे की अगुवाई कर रहीं सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने बड़ा दावा ठोका है। उन्होंने कहा कि दो और सांसद उनके बागी गुट में आने वाले हैं। जिससे लोकसभा में उनके सदस्यों की संख्या 22 हो जाएगी।

दिल्ली आने से पहले कोलकाता एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत में दस्तीदार ने कहा कि बागी सांसद सोमवार यानी 15 जून को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात करेंगे और सदन में एक अलग गुट के रूप में मान्यता देने का आग्रह करेंगे।

टीएमसी बागी गुट का बड़ा दावा  

टीएमसी सांसद काकोली घोष दस्तीदार ने कहा कि हम मुलाकात के लिए दिल्ली जा रहे हैं। हमारे पास 22 सांसद है। लोकसभास स्पीकर ने हमें समय दिया है। हम सोमवार यानी 15 जून को उनसे मिलेंगे और अलग गुट के रूप में मान्यता देने की आग्रह करेंगे। हालांकि, दस्तीदार ने उन दो अतिरिक्त सांसदों के नामों का ऐलान नहीं किया। उन्होंने कहा कि उनके नाम औपचारिक रूप से गुट में शामिल होने के बाद ही बताए जाएंगे। उन्होंने आगे कहा कि जो लोग पिछले चार-पांच वर्षों में पश्चिम बंगाल की मौजूदा हालत के खिलाफ ईमानदारी से अपनी बात रख रहे थे, वह लगातार उनसे बातचीत कर रहे हैं।  

Also read: Ramalinga Reddy Resignation: कर्नाटक कांग्रेस में बढ़ी नाराजगी, मंत्री रामलिंगा रेड्डी ने दिया इस्तीफा

एनडीए को समर्थन देने का ऐलान

लोकसभा में तृणमूल के संसदीय दल में विभाजन इसी सप्ताह की शुरुआत में जगजाहिर हो गया था, जब असंतुष्ट सांसदों ने सार्वजनिक रूप से मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व किनारे लगाते हुए अपना अलग गुट बनाया था। सोमवार यानी 15 जून को दस्तीदार ने दावा किया था कि यह समूह केंद्र में भाजपा नीत राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन को समर्थन देगा।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

'आपके जैसा कोई दूसरा नहीं...', इंदिरा गांधी की जयंती पर प्रियंका गांधी का भावुक संदेश, दादी को बताया 'शेरनी'

Priyanka Gandhi on Indira Gandhi Jayanti: आज 19 नवंबर को भारत की पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी की 109वीं जयंती मनाई जा रही है। इस मौके पर कांग्रेस MP प्रियंका गांधी वाड्रा ने उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए 'शेरनी' बताया और कहा कि उनके जैसा कोई दूसरा नेता कभी नहीं होगा।' प्रियंका गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट शेयर करते हुए लिखा 'जन्मदिन मुबारक हो, शेरनी! आपके जैसा कोई दूसरा कभी नहीं होगा।'

Rajasthan Panchayat Election 2026: जयपुर पंचायत चुनाव में कांग्रेस का दबदबा, 14 समितियों में लहराया जीत का परचम; BJP को दी करारी शिकस्त

Rajasthan Panchayat Election Result: राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता अशोक गहलोत ने शुक्रवार को राजस्थान पंचायती राज चुनाव 2026 में पार्टी के प्रदर्शन का स्वागत किया। उन्होंने दावा किया कि नतीजे ग्रामीण इलाकों में भारतीय जनता पार्टी (BJP) सरकार से बढ़ती जनता की नाराज़गी को दिखाते हैं। जयपुर जिले की सभी 22 पंचायत समितियों के घोषित चुनाव नतीजों के अनुसार, कांग्रेस 14 में जीती, जबकि BJP ने दो पंचायत समितियों - चोमू और सांभर में बहुमत हासिल किया।

UP Politics: 'हर माफिया उनका साथी...', CM योगी का सपा पर तीखा हमला; 2027 के लिए दी खुली चुनौती

CM Yogi: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज गुरुवार को समाजवादी पार्टी पर निशाना साधा है। CM योगी ने सपा पर माफियाओं से जुड़े होने और गुंडागर्दी, अराजकता, दंगे और कर्फ्यू को बढ़ावा देने का आरोप लगाया। साथ ही, उन्होंने चेतावनी दी कि आपराधिक गतिविधियों में शामिल किसी भी व्यक्ति पर कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी। दरअसल, गोरखपुर में जनसभा को संबोधित करते हुए, योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हर माफिया उनका साथी है, और उन्होंने हमेशा जनता को धोखा दिया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast