Search KhabarFast

Press ESC to close

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ हरियाणा में भी टैक्स फ्री, CM सैनी ने की जमकर तारीफ; बोले - दमदार कहानी...

कंगना रनौत की ‘भारत भाग्य विधाता’ हरियाणा में भी टैक्स फ्री, CM सैनी ने की जमकर तारीफ; बोले - दमदार कहानी...

Bharat Bhagya Vidhata Tax Free in Haryana:  एक्ट्रेस एवं सांसद कंगना रनौत की फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' शुक्रवार, 12 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जो काफी सुर्खियां बटोर रही है। दर्शकों द्वारा इस फिल्म को खूब पसंद किया जा रहा है। इसी बीच, बीते दिन हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी चंडीगढ़ में फिल्म की विशेष स्क्रीनिंग का हिस्सा बनें, जिसके बाद उन्होंने पूरे राज्य में इस फिल्म को फ्री कर दिया है। बता दें, इससे पहले दिल्ली सरकार भी इस फिल्म को टैक्स फ्री कर चुकी है।

CM सैनी को भाई फिल्म 'भारत भाग्य विधाता'

फिल्म देखने के बाद CM सैनी ने ने इसे प्रेरणादायक बताया। उन्होंने कहा कि फिल्म का संदेश एकदम साफ था, जिनमें हमें साहस, करुणा, कर्तव्य और इंसानियत का असली मतलब समझाया गया है। इसलिए ऐसी मोटिवेशनल फिल्में सभी को देखनी चाहिए। उन्होंने कहा 'ऐसी फिल्में हमें मुसीबत से लड़ना सीखाती है। हमें हमारी जिम्मेदारी का अहसास कराती हैं।'

उन्होंने आगे कहा कि कोई भी व्यक्ति असाधारण नहीं होता। मुश्किल के समय सब अपनी जिम्मेदारी निभाते हैं। उन्होंने आगे कहा 'हम इसे हरियाणा में 'टैक्स-फ़्री' घोषित करेंगे क्योंकि यह हमें प्रेरित करती है और हमें हमारे कर्तव्यों का अहसास कराती है।' मालूम हो कि हरियाणा सरकार से पहले दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता भी कंगना रनौत की फिल्म को भी दिल्ली में टैक्स-फ़्री का ऐलान किया था। उन्होंने इस फिल्म की और कंगना रनौत की दमदार परफ़ॉर्मेंस की जमकर तारीफ की थी।

Also read: Sapna Choudhary Controversy: घरेलू विवाद के बीच सपना चौधरी का पोस्ट वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी चर्चा

क्या है फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी?

बता दें, फिल्म 'भारत भाग्य विधाता' की कहानी 26/11 मुंबई आतंकी हमलों पर आधारित है। मुंबई के कामा अस्पताल के डॉक्टरों, नर्सों और स्टाफ की बहादुरी पर केंद्रित है। जिन्होंने आतंकी हमले के दौरान अपनी जान की परवाह न करते हुए 400 से ज्यादा मरीजों की जान बचाई थी। इनमें कई गर्भवती महिलाएं भी शामिल थीं। इसमें कंगना रनौत नर्स की भूमिका में नजर आ रही हैं।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

आवारापन 2' का ट्रेलर रिलीज, 19 साल बाद शिवम पंडित बनकर लौटे इमरान हाशमी

'आवारापन 2' का आधिकारिक ट्रेलर गुरुवार को जारी किया गया, जिसमें इमरान हाशमी की शिवम पंडित के रूप में वापसी की पहली झलक दिखाई गई है। मूल फिल्म को एक कल्ट फिल्म का दर्जा प्राप्त हुआ था और लगभग दो दशक बीत चुके हैं।

Bigg Boss में दिखेगा करण-अर्जुन वाला स्टाइल, सलमान खान के ‘तथास्तु’ ट्विस्ट ने उड़ाए फैंस के होश; नए सीजन की रिलीज डेट फाइनल

Bigg Boss 20 Release Date: बिग बॉस फैंस का इंतजार खत्म करते हुए नए सीजन से जुड़ा एक बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल, JioHotstar और कलर्स ने बिग बॉस सीजन 20 का पहला टीज़र रिलीज कर दिया है। बिग बॉस का नया सीजन 6 सितंबर से शुरु होगा।

'Lock Upp 2' की विनर बनीं श्रेया कालरा, फाइनल मुकाबले में शिवंगी जोशी को 7 वोटों से हराया; ट्रॉफी के साथ जीती बड़ी प्राइज मनी

Shreya Kalra wins Lock Upp 2: आखिरकार इंतज़ार खत्म हुआ! नेटफ्लिक्स के रियलिटी शो 'लॉकअप सीजन 2' के विजेता की घोषणा हो चुकी है। बुधवार रात को श्रेया कालरा ने जीत हासिल करते हुए ट्रॉफी अपने नाम की। इसी के साथ उन्हें 1 करोड़ रुपये की प्राइज मनी मिली है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast