Search KhabarFast

Press ESC to close

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

हापुड़ में दीपांशु पर हुए हमले के मामले ने पकड़ा तूल, सूर्या मर्डर केस से क्यों जोड़ रहे लोग

Uttar Pradesh News: हापुड़ में दीपांशु नामक एक युवक पर हुए हमले को लेकर इलाके में तनाव का माहौल बना हुआ है। 5 जून की रात दीपांशु पर कुछ लोगों ने चाकू से वार कर दिया था। उसकी हालत अभी गंभीर बताई जा रही है। लोग इस गाजियाबाद के खोड़ा में हुए सूर्या चौहान मर्डर के से जोड़ रहे हैं। दीपांशु पर कथित तौर पर रास्ते में घेरकर चाकूओं से हमला किया गया।

हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी हालत अब भी नाजुक बनी हुई है। पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

दीपांशु पर चाकू से वार

पुलिस ने दर्ज शिकायत के अनुसार पीड़ित पक्ष ने आरोप लगाया कि अरमान, फैजान और उसके साथियों ने दीपांशु को घेरकर उसके चेहरे और सीने पर चाकूओ से वार किए। गंभीर रूप से घायल होने के बाद भी दीपांशु ने जान बचान की कोशिश की लेकिन, हमलावर उनपर वार करते रहे। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने दीपांशु को अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत गंभीर होने पर उसे मेरठ रेफर किया गया। डॉक्टरों ने घायल दीपांशु के दो ऑपरेशन किए हैं लेकिन, उसकी स्थिति अभी भी चिंताजनक बनी हुई है।     

Also read: Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

हर एंगल से हो रही जांच

वहीं, पुलिस के अनुसार मामले की जांच सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर किया जा रहा है। घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है और लोगों में नाराजगी भी देखने को मिल रही है। सिम्भावली थाना प्रभारी सुरेश कुमार ने बताया कि मामले दर्ज शिकायत के आधार पर अरमान, फैजान समेत सात नामजग आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। बताया जा रहा है कि जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।  
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast