Search KhabarFast

Press ESC to close

वैभव सूर्यवंशी ने अचानक क्यों छोड़ा प्रैक्टिस सेशन, श्रीलंका में क्या हुआ इस युवा खिलाड़ी को

वैभव सूर्यवंशी ने अचानक क्यों छोड़ा प्रैक्टिस सेशन, श्रीलंका में क्या हुआ इस युवा खिलाड़ी को

Vaibhav Sooryavanshi:इंडिया ए की टीम इस समय श्रीलंका दौरे पर ट्राई सीरीज खेल रही है।  इस ट्राई-सीरीज के बीच भारतीय क्रिकेट टीम की चिंता बढ़ गई है। मेजबान श्रीलंका ए के खिलाफ होने वाले एक अहम मुकाबले से ठीक पहले इंडिया ए के युवा सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी की चोट लगी है। इस खबर न सिर्फ क्रिकेट फैंस बल्कि टीम मैनेजमेंट की चिंता में डाल दिया है।

रिपोर्ट्स के अनुसार, दाम्बुला के रंगीरी इंटरनेशनल स्टेडियम में भारतीय टीम का अभ्यास सत्र चल रहा था। इसी दौरान नेट्स पर बल्लेबाजी करते समय वैभव सूर्यवंशी को अचानक कुछ दिक्कत महसूस हुई। दर्द और परेशानी के कारण उन्हें अपना अभ्यास सत्र छोड़ना पड़ा और वो मैदान से बाहर चले गए।  

अहम मैच से पहले मुश्किल में इंडिया ए

भारत ‘ए’ और श्रीलंका ‘ए’ के बीच होने वाला यह मुकाबला टूर्नामेंट के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण है। ऐसे बड़े मैच से पहले शानदार लय में दिख रहे वैभव का चोटिल होना भारतीय टीम का प्लेइंग इलेवन को बिगाड़ सकता है। वहीं, एहतियात के तौर पर उन्हें इस मैच में प्लेइंग इलेवन से बाहर भी होना पड़ सकता है। हालांकि, टीम मैनजनेंट की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

मेडिकल टीम लेगी फैसला  

इस ट्राई-सीरीज की शुरुआत वैभव सूर्यवंशी के लिए उम्मीद के अनूकुल नहीं रही थी और वो शुरुआती मैच में सस्ते में आउट हो गए थे। हालांकि, उन्होंने पिछले ही मुकाबले में अफगानिस्तान ए के खिलाफ अच्छे लय में दिख रहे थे। उन्होंने 44 रनों की एक छोटी लेकिन काफी आतिशी पारी खेलकर फॉर्म में वापसी के संकेत दे दिए थे। जब ऐसा लग रहा था कि वैभव फॉर्म में लौट चुके हैं और श्रीलंका के खिलाफ उनका बल्ला जमकर गरजेगा, ठीक उसी वक्त इस चोट ने भारतीय खेमे को चिंता में डाल दिया। अब देखना होगा कि मेडिकल टीम मैच से पहले उनकी फिटनेस पर क्या फैसला लेती है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

FIFA World Cup Final 2026: 18 साल बाद आमने-सामने होंगे मेसी और यमल! वायरल फोटो की कहानी बनेगी वर्ल्ड कप फाइनल की याद

FIFA World Cup Final 2026: फीफा विश्व कप में इंग्लैंड पर 2-1 की जीत के बाद मौजूदा चैंपियन अर्जेंटीना ने फाइनल में अपनी जगह पक्की कर ली है। फाइनल में उनका मुकाबला यूरोपियन चैंपियन स्पेन के हाथ होगा। यह मुकाबला लियोनेल मेसी और लैमिन यमल के बीच एक यादगार होने की उम्मीद जताई जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast