Search KhabarFast

Press ESC to close

UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ा मौका, 28000+ आंगनवाड़ी पदों पर जल्द शुरु होगी भर्ती

UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ा मौका, 28000+ आंगनवाड़ी पदों पर जल्द शुरु होगी भर्ती

UP Anganwadi Vacancy 2026: अगर आप उत्तर प्रदेश की महिला निवासी हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, उत्तर प्रदेश की 12वीं पास महिलाओं के लिए भर्ती निकलने वाली हैं। दरअसल, बाल विकास सेवा एवं पुष्टाहार विभाग महिलाओं के लिए राज्य भर में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका के लिए 28,608 पदों पर भर्ती जल्द दी निकालेगा। भर्ती प्रक्रिया जल्दी से शुरु हो सकें इसके लिए विभाग ने सभी जिलों के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को रिक्त पदों की जिलेवार सूची तैयार करने के निर्देश दिए हैं।

किस पद पर कितनी वैकेंसी?

कुल पद - 28,608

आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का पद - 7,068

सहायिका का पद - 21,540

Also read: मैनपुरी में सहायक डाकपाल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

योग्यता पात्रता

1. शैक्षणिक योग्यता - महिला उम्मीदवार का इंटरमीडिएट (12वीं) या समकक्ष होना जरूरी है।

2. आयु सीमा - न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 35 वर्ष।

कैसे करें आवेदन?

उत्तर प्रदेश में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती और सहायिका की भर्ती का नोटिफिकेशन बहुत ही जल्द जारी कर दिया जाएगा। जिसके बाद आप आधिकारिक वेबसाइट www.upanganwadibharti.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगी।

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में किसी भी महिला को लिखित परीक्षा या इंटरव्यू देने की कोई जरूरत नहीं हैं। उनका चयन 12वीं सहित शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट लिस्ट से किया जाएगा

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज 16 जुलाई को क्या है नए रेट

16 Jiuly Gold- Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उलटफेर का सिलसिला लगातार जारी है। आज 16 जुलाई को दोनों कीमतों धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में 0.36% की गिरावट के साथ इसका भाव 1,42,220 रुपये है। जबकि चांदी 2,20,000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है।

SSC ASO Recruitment 2026: आज रात 11 बजे तक की डेडलाइन, SSC के 341 पदों के लिए तुरंत करें अप्लाई

SSC ASO Vacancy: अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने की कीमत में फिर गिरावट, 24 और 22 कैरेट गोल्ड हुआ सस्ता; जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पश्चिमी एशिया में बढ़े तनाव और कच्चे तेल के दामों उछाल की वजह से लगातार सोने-चांदी पर इसका जबरदस्त असर पर रहा है। इसी सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast