Search KhabarFast

Press ESC to close

आईसीआईसीआई बैंक रहा सबसे आगे, निवेशकों की हुई मौज

आईसीआईसीआई बैंक रहा सबसे आगे, निवेशकों की हुई मौज

Stock Market News: बीता सप्ताह शेयर बाजार के निवेशकों के लिए बेहद शानदार रहा। सेंसेक्स की टॉप-10 सबसे मूल्यवान कंपनियों में से आठ कंपनियों की बाजार पूंजी (मार्केट कैप) में कुल 1.90 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बढ़ोतरी दर्ज की गई। इस दौरान सबसे ज्यादा फायदा निजी क्षेत्र के आईसीआईसीआई बैंक के निवेशकों को हुआ। सप्ताह भर के कारोबार में शेयर बाजार में अच्छी तेजी देखने को मिली। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स 1,285 अंकों की बढ़त के साथ बंद हुआ। वहीं नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी भी 256 अंक चढ़ा। बाजार में आई इस मजबूती का फायदा कई बड़ी कंपनियों को मिला।

आईसीआईसीआई बैंक की सबसे अधिक बढ़त 

सबसे अधिक बढ़त आईसीआईसीआई बैंक के मार्केट कैप में दर्ज की गई। बैंक का बाजार मूल्य बढ़कर 9.61 लाख करोड़ रुपये पहुंच गया। इससे निवेशकों की संपत्ति में करीब 56,223 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई।दूसरे स्थान पर एचडीएफसी बैंक रहा। बैंक का मार्केट कैप 11.89 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया और निवेशकों की दौलत में 38,571 करोड़ रुपये का इजाफा हुआ। देश के सबसे बड़े सरकारी बैंक एसबीआई ने भी शानदार प्रदर्शन किया। बैंक की बाजार पूंजी 36,138 करोड़ रुपये बढ़कर 9.39 लाख करोड़ रुपये हो गई।

निवेशकों को हुआ फायदा

इसके अलावा बजाज फाइनेंस के निवेशकों को 18,366 करोड़ रुपये का फायदा हुआ। कंपनी का मार्केट कैप 5.72 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया। टेलीकॉम कंपनी भारती एयरटेल की बाजार पूंजी में भी 14,380 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी हुई और यह 11.10 लाख करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इसी तरह एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और रिलायंस इंडस्ट्रीज के मार्केट कैप में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई। रिलायंस इंडस्ट्रीज का बाजार मूल्य 17.49 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गया और यह देश की सबसे मूल्यवान कंपनी बनी रही।

कई निवेशकों को झेलना पड़ा नुकसान 

हालांकि सभी कंपनियों को फायदा नहीं हुआ। टाटा समूह की आईटी कंपनी टीसीएस और एलआईसी के निवेशकों को नुकसान झेलना पड़ा। टीसीएस का मार्केट कैप 13,296 करोड़ रुपये घटकर 7.82 लाख करोड़ रुपये रह गया। वहीं, एलआईसी की बाजार पूंजी में 822 करोड़ रुपये की कमी आई। मार्केट वैल्यू के आधार पर देश की सबसे मूल्यवान कंपनियों की सूची में रिलायंस इंडस्ट्रीज पहले स्थान पर रही। इसके बाद एचडीएफसी बैंक, भारती एयरटेल, आईसीआईसीआई बैंक, एसबीआई, टीसीएस, बजाज फाइनेंस, एलएंडटी, हिंदुस्तान यूनिलीवर और एलआईसी का स्थान रहा।

Also read: UP Anganwadi Bharti 2026: 12वीं पास महिलाओं के लिए बड़ा मौका, 28000+ आंगनवाड़ी पदों पर जल्द शुरु होगी भर्ती 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Today Gold-Silver Rate: सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जानें आज 16 जुलाई को क्या है नए रेट

16 Jiuly Gold- Silver Price: सोने और चांदी की कीमतों में उलटफेर का सिलसिला लगातार जारी है। आज 16 जुलाई को दोनों कीमतों धातुओं के दामों में उतार-चढ़ाव देखा गया है। आज सोने की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई। घरेलू बाजारों में सोने की कीमतों में 0.36% की गिरावट के साथ इसका भाव 1,42,220 रुपये है। जबकि चांदी 2,20,000 रुपये के स्तर पर बनी हुई है।

SSC ASO Recruitment 2026: आज रात 11 बजे तक की डेडलाइन, SSC के 341 पदों के लिए तुरंत करें अप्लाई

SSC ASO Vacancy: अगर आप काफी समय से सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है। दरअसल, कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने सहायक अनुभाग अधिकारी (असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर) के कुल 341 पदों पर आवेदन मांगे हैं।

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने की कीमत में फिर गिरावट, 24 और 22 कैरेट गोल्ड हुआ सस्ता; जानें चांदी का भाव

Gold-Silver Price Today 17 July 2026: सोने-चांदी की कीमतों में लगातार उतार-चढ़ाव देखा जा रहा है। पश्चिमी एशिया में बढ़े तनाव और कच्चे तेल के दामों उछाल की वजह से लगातार सोने-चांदी पर इसका जबरदस्त असर पर रहा है। इसी सोना खरीदने वालों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है। सोने के दाम में गिरावट दर्ज की गई है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast