Indian Ship Sinks:ओमान के रास-अल-हद से करीब 80 नॉटिकल मील यानी करीब 148 किलोमीटर दूर, भारतीय नागरिकों के क्रू वाली Dhow नाव MSV विराट 1 के डूबने की खबर आई है। इसके बाद अरब सागर में रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया। अमेरिकी नेवी के अनुसार 14 भारतीय क्रू को ले जा रही Dhow नाव समुद्र में फंस गई थी और इसके डूबने का खतरा था।
हालांकि, एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए, अमेरिकन नेवी का पी-8 समुद्री गश्ती विमान घटना वाले इलाके में पहुंचा और फंसे हुए क्रू मेंबर्स के लिए एक लाइफ राफ्ट गिरा दिया। फिर, सभी 14 क्रू मेंबर कामयाबी से नाव छोड़कर लाइफ राफ्ट पर चढ़ गए। इस दौरान, विमान ने उनकी स्थिति पर नजर बनाए रखी।
दूसरे नाव से आई रेस्क्यू टीम
वहीं, भारतीय नाव रेस्क्यू ऑपरेशन में 'MV जबलपुर अली 9' से भी मदद मिली। यह सेंट किट्स और नेविस के झंडे वाला कमर्शियल नाव था, जिसने अपना रास्ता बदला और मुसीबत में फंसे क्रू मेंबर्स की तरफ बढ़ा । भारतीय क्रू मेंबर्स की नाव का पिछला पड़ाव ओमान के सोहर में था और यह मुंबई आ रहा था।
Also read: चीन ने 19वें महीने भी खरीदा सोना, लगातार बढ़ा रहा है अपना गोल्ड रिजर्व
क्रू मेंबर को बचाने का प्रयास जारी
'MV जबलपुर अली 9' की तरफ से मिली जानकारी के अनुसार, सभी 14 भारतीय क्रू मेंबर लाइफ राफ्ट पर सवार हो गए हैं और उनको बचाए जाने की कोशिश की जा रही है। क्रू मेंबर की हालत फिलहाल गंभीर नहीं है और उन्हें सुरक्षित बाहर निकालने के लिए रेस्क्यू टीम ने बचाव अभियान तेज कर दिया है।