Search KhabarFast

Press ESC to close

टी20 मुंबई लीग के फाइनल में जमकर हुआ हंगामा, खिलाड़ियों के बीच रोमांच और तकरार

टी20 मुंबई लीग के फाइनल में जमकर हुआ हंगामा, खिलाड़ियों के बीच रोमांच और तकरार

T20 Mumbai League: टी20 मुंबई लीग 2026 का फाइनल मुकाबला मुंबई के ऐतिहासिक वानखेड़े स्टेडियम में खेला गया। खिताबी मुकाबले में MSC मराठा रॉयल्स ने ARCS अंधरी को 8 रन से हराकर चैंपियन बनने का गौरव हासिल किया। मैच में रोमांच के साथ-साथ खिलाड़ियों के बीच हुई तीखी बहस भी चर्चा का विषय रही। पहले बल्लेबाजी करते हुए MSC मराठा रॉयल्स ने निर्धारित 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 154 रन बनाए। टीम के बल्लेबाजों ने जिम्मेदारी के साथ खेलते हुए चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया। जवाब में ARCS अंधरी की टीम 20 ओवर में 8 विकेट खोकर 146 रन ही बना सकी और खिताब जीतने से चूक गई।

मैदान का माहौल गर्मा गया 

मैच का सबसे चर्चित पल अंधरी की पारी के 19वें ओवर में देखने को मिला। उस समय टीम को जीत के लिए तेजी से रन बनाने की जरूरत थी। बल्लेबाज गौरव जठार ने इरफान उमैर की गेंद पर शानदार छक्का लगाकर मुकाबले में रोमांच भर दिया। हालांकि, उसी ओवर में इरफान ने गौरव को आउट कर अपनी टीम को बड़ी सफलता दिलाई। आउट होने के बाद गौरव जठार काफी निराश नजर आए। जब वह मैदान से बाहर जा रहे थे, तब उनकी मराठा रॉयल्स के खिलाड़ी तुषार देशपांडे से कहासुनी हो गई। दोनों खिलाड़ियों के बीच कुछ देर तक तीखी बहस हुई, जिससे मैदान का माहौल गर्मा गया। स्थिति को संभालने के लिए अंपायरों को बीच-बचाव करना पड़ा। बाद में मामला शांत हुआ और मैच दोबारा शुरू कराया गया।

तुषार का शानदार प्रदर्शन 

फाइनल मुकाबले में तुषार देशपांडे ने अपनी शानदार गेंदबाजी से टीम की जीत में अहम भूमिका निभाई। उन्होंने 33 रन देकर दो महत्वपूर्ण विकेट हासिल किए। तुषार ने दिव्यांश सक्सेना और शिवम दुबे को आउट कर विपक्षी टीम की उम्मीदों को बड़ा झटका दिया। पूरे टूर्नामेंट में भी तुषार का प्रदर्शन शानदार रहा। उन्होंने कुल 12 विकेट लिए और 6.6 की बेहतरीन इकोनॉमी रेट से गेंदबाजी की। इस दमदार प्रदर्शन के लिए उन्हें टूर्नामेंट की पर्पल कैप भी मिली। 

मैच के बाद तुषार देशपांडे ने मुंबई क्रिकेट की मजबूत प्रतिभा प्रणाली की सराहना की। उन्होंने कहा कि मुंबई क्रिकेट लगातार ऐसे खिलाड़ी तैयार कर रहा है, जो बड़े मंच पर भी बिना दबाव के शानदार प्रदर्शन करने की क्षमता रखते हैं। यही मुंबई क्रिकेट की सबसे बड़ी ताकत है।

Also read: रोहित शर्मा ने चकनाचूर किया ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज का रिकॉर्ड, सहवाग वाले क्लब में हो गए शामिल

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

FIFA World Cup 2026: हार के बाद बेलिंघम का आपा खोया, अर्जेंटीना के खिलाड़ी को जड़ा थप्पड़

FIFA World Cup 2026: फीफा विश्व कप के दूसरे सेमीफाइनल में अर्जेंटीना ने इंग्लैंड को 2-1 से हराकर लगातार दूसरी बार फाइनल में जगह बनाई है। फाइनल में उनका मुकाबला स्पेन के साथ होगा। मुकाबले में एक तरफ अर्जेंटीना के कप्तान लियोनेल मेसी बिना गोल मारे इतिहास रच दिया। वहीं दूसरी तरफ मुकाबला खत्म होने के बाद खिलाड़ियों के बीच तनाव देखने को मिला। जिसने मैच से ज्यादा सुर्खियां बटोरी।

IND vs ENG, 2nd ODI: इंग्लैंड ने भारत को 4 विकेट से हराया, शुभमन गिल ने बताई हार की असली वजह

IND vs ENG, 2nd ODI: कार्डिफ़ के सोफिया गार्डन्स में खेले गए तीन मैचों की सीरीज़ के दूसरे वनडे में इंग्लैंड ने भारत को चार विकेट से हराया। जो रूट की नाबाद 99 रनों की पारी की बदौलत इंग्लैंड ने जीत हासिल की और सीरीज़ 1-1 से बराबर कर ली। भारतीय कप्तान शुभमन गिल ने इस हार को "काफी निराशाजनक" बताया।

IND vs ENG: रोहित शर्मा के भविष्य पर कोच ने तोड़ी चुप्पी, रिटायरमेंट की अफवाहों के बीच दिया बड़ा बयान

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ चल रही वनडे सीरीज़ में रोहित शर्मा का खराब फॉर्म का सिलसिला जारी है। दूसरे वनडे धीमी शुरूआत करते हुए सिर्फ रोहित शर्मा ने 47 गेंदों में सिर्फ 26 रन ही बना सके। रोहित के खराब प्रदर्शन की वजह उनको बाहर करने की मांग तेज हो गई है। जिसकी वजह से उन पर काफी दवाब भी देखा जा रहा है। इसी बीच भारत के बैटिंग कोच सितांशु कोटक ने अनुभवी ओपनर रोहित शर्मा का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि रोहित जैसे बड़े खिलाड़ी पर दबाव नहीं होता, भले ही पिछले दो मैचों में रन न बने हों।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast