Search KhabarFast

Press ESC to close

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

डीयू प्रोफेसर हत्या मामले में सनसनीखेज खुलासा, 1400 किमी दूर आकर आरोपी ने वारदात को दिया अंजाम

DU Professor Murder Case:दिल्ली के न्यू अशोक नगर इलाके में महिला असिस्टेंट प्रोफेसर देवस्तिमा पॉल की हत्या मामले में कार्रवाई तेज हो गई है। पुलिस ने अब तक दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। साथ ही पुलिस की पूछताछ में बड़ा खुलासा हुआ है।  

पुलिस की जांच में खुलासा हुआ है कि इस सनसनीखेज हत्याककांड के पीछे लूटपाट या पुरान दुश्मनी नहीं बल्कि करोड़ों रुपए की संपत्ति को लेकर चल रहा विवाद था। गिरफ्तार आरोपियों में एक पुरुष और एक महिला शामिल है, जो पति-पत्नी हैं। दोनों को पश्चिम बंगाल से अरेस्ट किया गया है।

बता दें कि इस हत्यकांड को सुलझाने के लिए कई राज्यों में छापेमारी की गई। बताया जा रहा है कि पुलिस ने मामले में कई लोगों को रडार पर लिया है, जिनकी घटना वाले दिन सोसायटी में मौजूदगी या गतिविधियां संदिग्ध थीं।

संपत्ति बनी हत्या की वजह

बताया जा रहा है मृतक महिला प्रोफेसर के नाना की पश्चिम बंगाल में एक संपत्ति थी। इस संपत्ति में आरोपी पति-पत्नी किराएदार के रूप में रह रहे थे। दोनों आरोपी उस संपत्ति पर कब्जा करना चाहते थे, जबकि प्रोफेसर लगातार उन पर संपत्ति खाली करने का दबाव बना रही थीं। यह विवाद धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि आरोपियों को उन्हें खत्म करने की साजिश रची। मामले में खुलासा हुआ है कि हत्या पूरी योजना बनाकर की गई थी और इसके लिए आरोपी लगभग 1400 किलोमीटर दूर पश्चिम बंगाल से दिल्ली आए थे।  

Also read: दिल्ली के सुल्तानपुरी में बदमाशों का आतंक, एक दर्जन आरोपियों ने की ताबड़तोड़ फायरिंग

पुलिस की लगातार छापेमारी के बाद हुई गिरफ्तारी

गिरफ्तार किए गए आरोपी पश्चिम बंगाल के वर्धमान जिले के रहने वाले बताए जा रहे हैं। पुलिस अब यह भी जांच कर रही है कि हत्या की साजिश कब बनाई गई थी और वारदात में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका थी या नही। साथ ही हत्या में इस्तेमाल किए गए हथियार और अन्य सबूतों को जुटाया जा रहा है। हालांकि, दिल्ली पुलिस के लिए आरोपी को पकड़ना आसान नहीं रहा क्योंकि, आरोपी राज्य से बाहर फरार हो गए थे लेकिन, सात टीमों की लगातार छापेमारी के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। 
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast