Karnatka News:कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में सिक्किम की रहने वाली 22 साल की एक महिला की उसके बॉयफ्रेंड ने मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला की पहचान अति हंगमा सुब्बा के तौर पर हुई है, जो एक सैलून में रिसेप्शनिस्ट के तौर पर काम करती थी। वहीं, आरोपी दार्जिलिंग का रहने वाला पूर्बा लेपचा है जो एक होटल में वेटर का तौर पर काम करती थी।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, यह कपल रिलेशनशिप में था और करीब एक महीने पहले बेंगलुरु आया था। वे डोड्डाकन्नाहल्ली में साथ रह रहे थे। फिलहाल बेलंदूर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की आगे की जांच शुरू कर दी है।
Also read: Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला
पुलिस ने क्या कहा
पुलिस ने बताया कि रविवार यानी 14 जून की सुबह दोनों के बीच बहस हुई, क्योंकि आरोपी को शक था कि महिला का किसी और व्यक्ति के साथ संबंध है। बहस के दौरान पूर्वा लेपचा ने कथित तौर पर रसोई के चाकू से अति हंगमा सुब्बा पर हमला किया और उसका गला रेत दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गई।