Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी

Haryana News: साइबर सिटी गुरुग्राम से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक 50 वर्षीय सुरक्षा अधिकारी ने घरेलू विवाद में पत्नी और बेटे की बेरहमी से हत्या कर दी। इस हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। वहीं, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उसके खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कराई गई है।

मृतकों की पहचान आरोपी की 45 वर्षीय आशा और 25 वर्षीय बेटे प्रशांत के रूप में हुई है। आशा एक प्राइवेट स्कूल में प्रिसिपल के पद तैनात थीं। पुलिस जांच में सामने आया है कि पति-पत्नी के बीच अक्सर किसी बात को लेकर तनातनी होती रहती थी। शनिवार यानी 6 जून की देर रात दोनों के बीच किसी बात को लेकर बहस हुई। ये बहस इतना बढ़ गई कि आरोपी ने पत्नी और बेटे की हत्या कर दी।

स्थानीय लोग के उड़े होश

स्थानीय लोगों के अनुसार, घर से कई गोलियां चलने की आवाजें आईं, जिसे सुनकर वे तुरंत मौके पर पहुंचे। घर के अंदर का नजारा देखकर सबके होश उड़ गए। मां-बेटा खून से लथपथ जमीन पर मृत पड़े थे। पड़ोसियों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। वहीं, सूचना मिलते ही पुलिस और फॉरेंसिंक की टीमें मौके पर पहुंचीं।  

Also read: Haryana News: सोनीपत में बुजुर्ग महिला की हत्या, हाथ-पैर बंधा हुआ शव बाथरूम में मिला

पीटी टीचर रह चुका है आरोपी

पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार, आरोपी एक निजी कंपनी में सुरक्षा अधिकारी के रूप में शामिल होने से पहले कई स्कूलों में शारीरिक शिक्षा शिक्षक और स्पोर्ट्स ट्रेनर के रूप में काम कर चुका था। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी को हिरासत में लेकर गहन पूछताछ की जा रही है और उसके आपराधिक व व्यक्तिगत रिकॉर्ड निकाले जा रहे हैं। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों को सौंप दिया जाएगा।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast