Search KhabarFast

Press ESC to close

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

Crime News: ओडिशा के गंजाम जिले से एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक युवक ने अपनी प्रेमिका की हत्या कर उसे सड़क हादसे का रूप देने की कोशिश की। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान राकेश आचार्य के रूप में हुई है, जो दिगपहंडी थाना क्षेत्र के निमाखंडी पेंठ इलाके का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार, राकेश और अंबिका के बीच लंबे समय से प्रेम संबंध था। दोनों एक-दूसरे को काफी समय से जानते थे, लेकिन हाल के दिनों में उनके रिश्ते में तनाव बढ़ गया था। बताया जा रहा है कि अंबिका राकेश पर शादी करने का दबाव बना रही थी, जबकि राकेश शादी की जिम्मेदारी उठाने के लिए तैयार नहीं था।

बाइक पर घुमाने के बहाने ले गया बॉयफ्रेंड

जांच में सामने आया कि 7 जून को राकेश अंबिका को बाइक पर घुमाने के बहाने गोपालपुर ले गया। दोनों ने पूरा दिन साथ बिताया और रात में वापस लौट रहे थे। आरोप है कि वापसी के दौरान अंकुली ओवरब्रिज के पास राकेश ने अंबिका को बाइक से धक्का दे दिया। ओवरब्रिज से नीचे गिरने के कारण अंबिका की मौके पर ही मौत हो गई।

हत्या को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश

हत्या के बाद राकेश ने इस घटना को सड़क दुर्घटना दिखाने की कोशिश की। उसने खुद अंबिका के परिवार को फोन कर हादसे की जानकारी दी और इसे सामान्य दुर्घटना बताया। हालांकि, उसके बयान में कई विरोधाभास थे, जिससे परिवार को शक हो गया। इसके बाद अंबिका के चाचा ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।

पुलिस ने किया भांडाफोड़

शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने मामले की गहन जांच शुरू की। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और घटनास्थल से मिले सबूतों ने पुलिस के शक को मजबूत किया। जांच के दौरान ऐसे कई तथ्य सामने आए, जिनसे यह स्पष्ट हुआ कि यह कोई हादसा नहीं बल्कि सुनियोजित हत्या थी। इसके बाद पुलिस ने राकेश को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया।

परिवार की टुटी उम्मीद

मृतका अंबिका गंजाम जिले के रोही गांव की रहने वाली थी। उसने प्लस-टू साइंस की पढ़ाई पूरी की थी और ब्रह्मपुर में रहकर नीट परीक्षा की तैयारी कर रही थी। परिवार को उम्मीद थी कि वह डॉक्टर बनेगी, लेकिन उससे पहले ही उसकी जिंदगी खत्म हो गई। इस घटना से पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल है। पुलिस मामले की आगे की जांच कर रही है।

Also read: Haryana News: गुरुग्राम में डबल मर्डर से फैली सनसनी, पति ने पत्नी और बेटे को गोलियों से किया छलनी 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Delhi News: राजधानी दिल्ली के मंगोलपुरी में फिर चला चाकू, DJ के पैसों के विवाद में दो युवकों पर जानलेवा हमला

Delhi News: राजधानी दिल्ली के बाहरी जिले के मंगोलपुरी इलाके में एक बार फिर चाकूबाजी की वारदात सामने आई है। बताया जा रहा है कि DJ के पैसों के विवाद को लेकर कुछ युवकों ने दो लोगों पर चाकू से हमला कर दिया। इस हमले में आकाश और राजेश नाम के दो युवक घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। उपचार के बाद दोनों को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और फरार आरोपियों की तलाश जारी है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast