Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: भैलो खेलकर गणेश जोशी और महेंद्र भट्ट ने मनाई इगास, लोक कलाकारों ने बांधा समां
Nov 19, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने आज दून विहार सेंट्रल पार्क में आयोजित लोकपर्व इगास बग्वाल कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट भी उपस्थित रहे। इस अवसर पर अतिथियों का पारंपरिक गढ़वाली वाद्य यंत्रों की मधुर धुनों के साथ भव्य स्वागत किया गया। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने पारंपरिक रूप से भैलो खेलकर लोकपर्व इगास बग्वाल का उत्सव मनाया और क्षेत्रवासियों को पर्व की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने लकी ड्रॉ प्रतियोगिता में शामिल विजेताओं को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में प्रथम पुरस्कार स्कूटी, द्वितीय पुरस्कार फ्रिज तथा तृतीय पुरस्कार टीवी प्रदान किया गया। इसके अतिरिक्त कुल 51 विजेताओं को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया।

और भी...
Uttarakhand News: CM धामी ने पारंपरिक अंदाज में मनाया इगास पर्व, भैलो खेलकर दिया उत्तराखंड की संस्कृति बचाने का संदेश
Nov 19, 2026

CM Dhami: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कल 18 नवंबर को मुख्यमंत्री आवास में लोकपर्व इगास की पूर्व संध्या पर आयोजित कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने पारंपरिक रीति-रिवाजों एवं पूरे उत्साह के साथ इगास पर्व मनाया तथा पारंपरिक रूप से भैलो खेलकर उत्तराखंड की समृद्ध लोक परंपराओं का निर्वहन किया। कार्यक्रम में लोक संस्कृति, परंपरा और पहाड़ की विशिष्ट सांस्कृतिक विरासत की सुंदर झलक देखने को मिली।

और भी...
Uttarakhand News: मुनिकीरेती में 100 करोड़ से विकसित होगा शिवालिक इको पार्क, पहले चरण में खर्च होंगे 50 करोड़
Nov 18, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुनिकीरेती में शिवालिक बायोडायवर्सिटी (इको) पार्क को प्रकृति और जैव विविधता के संरक्षण के साथ पर्यटन के आकर्षक केंद्र के रूप में विकसित किया जाएगा। इसके लिए पहले चरण में 50 करोड़ रुपये की परियोजना तैयार की जाएगी। प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु ने वन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पार्क का विकास इस तरह हो कि उसकी

और भी...
Uttarakhand News: श्रीनगर रोजगार मेले में 1,429 युवाओं ने लिया हिस्सा, 55 कंपनियों ने किया चयन
Nov 18, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के युवाओं के लिए रोजगार के लिहाज से अच्छी खबर है। श्रीनगर गढ़वाल में आयोजित वृहद रोजगार मेले में सैकड़ों युवाओं को नौकरी के अवसर मिले। तकनीकी शिक्षा विभाग की ओर से राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थान श्रीनगर में आयोजित इस मेले में गढ़वाल मंडल के राजकीय पॉलिटेक्निक संस्थानों के 1,429 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

और भी...
UKSSSC Recruitment 2026: 12वीं पास युवाओं के लिए निकली 1694 पदों पर भर्ती, उत्तराखंड पुलिस ने कांस्टेबल समेत कई पोस्ट पर मिलेगा मौका; इस दिन से शुरु होंगे आवेदन
Nov 18, 2026

Uttarakhand Police Recruitment 2026: अगर आपने भी खादी वर्दी पहनने का सपना देखा है तो आपको जल्द-ही एक बड़ा मौका मिलने वाला है। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कुल 1694 पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक, फायरमैन समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए आपका सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी है।

और भी...
Uttarakhand News: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैंण को दी करोड़ों की सौगात, 2.89 करोड़ के स्कूल भवन का किया लोकार्पण
Nov 18, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने आज अपने विधानसभा क्षेत्र श्रीनगर के थलीसैण विकासखण्ड के विभिन्न गांवों का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्र के लोगों को करोड़ों के विकास योजनाओं की सौगात दी। अपने क्षेत्र भ्रमण के दौरान उन्होंने शिक्षा, महिला सशक्तिकरण, स्वच्छता और सामाजिक जागरूकता से जुड़े अनेक कार्यक्रमों में प्रतिभाग किया।

और भी...
Uttarakhand News: उत्तराखंड की 5 लाख महिलाओं को दिसंबर में मिलेगी पहली किस्त, CM धामी ने पीपलकोटी से दी बड़ी सौगात
Nov 17, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को जनपद चमोली के पीपलकोटी में आयोजित मातृशक्ति सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाओं ने पारंपरिक वाद्ययंत्रों, कलश यात्रा एवं पुष्पवर्षा के साथ मुख्यमंत्री का भव्य स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने रोड शो के दौरान उपस्थित जनसमूह का अभिवादन स्वीकार किया। जिलाधिकारी गौरव कुमार ने मुख्यमंत्री को नंदा देवी राजजात की हस्तनिर्मित पेंटिंग भेंट की। मुख्यमंत्री ने सम्मेलन स्थल पर लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने महिलाओं के साथ सिलबट्टे पर पहाड़ी नमक पीसा, जांदरा (हाथ की चक्की) से अनाज पीसा तथा मथानी से दही मथकर पहाड़ की समृद्ध लोकसंस्कृति और जीवनशैली से अपने आत्मीय जुड़ाव को प्रदर्शित किया।

और भी...
Uttarakhand News: स्वदेशी महोत्सव में पहुंचे उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, बोले- अपनी संस्कृति और परंपराओं पर करें गर्व
Nov 17, 2026

Uttarakhand Swadeshi Mahotsav 2026: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित स्वदेशी महोत्सव (उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी) में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक वस्तुओं की सराहना की।

और भी...
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश ,दून-मसूरी को पानी की टेंशन से मिलेगा छुटकारा! नून नदी पर बनेगा झील
Nov 17, 2026

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की बैठक की।

और भी...
Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में बस दुर्घटना समेत 24 घंटे में 5 हादसे, 17 लोगों की हुई मौत
Nov 17, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार सुबह गूलर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली जा रही एक बस अचानक करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बस में 34 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 25 लोग घायल हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया गया है।

और भी...
Uttarakhand News: उत्तराखंड के गांवों में अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को मिले दो आरोग्य रथ
Nov 17, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत टीएसएल फाउंडेशन द्वारा संचालित की जा रही है।

और भी...
Uttarakhand News: शीतकाल के लिए बंद हुए बदरीनाथ धाम के कपाट, 10 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं ने किए दर्शन
Nov 17, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड में स्थित विश्वप्रसिद्ध बदरीनाथ धाम के कपाट सोमवार रात्रि 9 बजकर 37 मिनट पर कर्क लग्न में वैदिक मंत्रोच्चार एवं विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। कपाट बंद होने के पावन अवसर पर संपूर्ण बदरीनाथ धाम जय बदरीविशाल के जयघोष से गुंजायमान रहा। मंदिर को भव्य रूप से फूलों से सजाया गया था तथा सेना के बैंड की मधुर धुनों के बीच कपाट बंद करने की धार्मिक प्रक्रियाएं संपन्न हुईं। इस अवसर पर दानीदाताओं एवं श्रद्धालुओं की ओर से भंडारों का आयोजन भी किया गया।

और भी...
Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में बड़ा हादसा, खाई में गिरी बस; 8 की मौत, 20 घायल
Nov 17, 2026

Uttarakhand Bus Accident: उत्तराखंड में मंगलवार को दो अलग-अलग सड़क हादसों से हड़कंप मच गया। टिहरी गढ़वाल जिले के गूलर बाजार के पास एक बस पुल से करीब 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई। हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि करीब 20 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। पुलिस और SDRF की टीमें मौके पर राहत एवं बचाव अभियान चला रही हैं।

और भी...
जनजातीय गौरव दिवस पर आदि गौरव महोत्सव, CM धामी बोले - हर जनजातीय परिवार विकास की मुख्यधारा से जुड़ेगा
Nov 16, 2026

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में परेड ग्राउंड, देहरादून में राज्य जनजातीय शोध संस्थान (टीआरआई), उत्तराखण्ड द्वारा आयोजित ‘आदि गौरव महोत्सव उत्तराखण्ड-2026’ में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने भगवान बिरसा मुंडा को नमन करते हुए प्रदेशवासियों, विशेषकर जनजातीय समाज के लोगों को जनजातीय गौरव दिवस की शुभकामनाएं दीं।

और भी...
देहरादून में युवा कौशल महोत्सव-2026, CM धामी ने कहा - युवा सिर्फ जॉब सीकर नहीं, जॉब क्रिएटर बनें
Nov 16, 2026

Uttarakhand News : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को आईआरडीटी सभागार, देहरादून में कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग द्वारा आयोजित युवा कौशल महोत्सव-2026 में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने इंडिया स्किल प्रतियोगिता 2025-26 के अंतरराष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर के विजेता प्रतिभागियों को सम्मानित किया।मुख्यमंत्री ने सहसपुर स्थित स्किल हब सेंटर ऑफ एक्सीलेंस से प्रशिक्षण प्राप्त कर रोजगार हासिल करने वाले 35 युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए।

और भी...
जनगणना-2027, CM धामी ने की स्व-गणना की शुरुआत, उत्तराखंड की जनता से की बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Nov 16, 2026

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को मुख्यमंत्री आवास में सपरिवार जनगणना-2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत डिजिटल माध्यम से स्व-गणना (सेल्फ एन्यूमरेशन) की। मुख्यमंत्री ने स्वयं अपने परिवार से संबंधित आवश्यक विवरण ऑनलाइन दर्ज कर जनगणना प्रक्रिया में सहभागिता की। उन्होंने प्रदेशवासियों से भी इस महत्वपूर्ण राष्ट्रीय अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।मुख्यमंत्री ने कहा कि जनगणना से प्राप्त जानकारी प्रदेश के भविष्य की विकास योजनाओं को तैयार करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।

और भी...
Uttarakhand News: खटीमा में छठ की धूम, CM धामी ने छठी मैया के दरबार में टेका माथा; श्रद्धालुओं को दिया खास संदेश
Nov 16, 2026

Uttarakhand News: लोक आस्था, प्रकृति और सूर्य उपासना का प्रतीक चार दिवसीय छठ महापर्व सोमवार को उगते सूर्य को अर्घ्य अर्पित करने के साथ विधिवत संपन्न हो गया। इस अवसर पर खटीमा क्षेत्र के विभिन्न छठ घाटों पर श्रद्धालुओं का भारी सैलाब उमड़ा। सुबह से ही व्रती महिलाओं, उनके परिजनों, जनप्रतिनिधियों और क्षेत्रवासियों की भारी भीड़ के बीच आस्था, श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला।

और भी...
Uttarakhand News: एक तरफ जनता की शिकायतें, दूसरी तरफ नन्हे चैंपियंस का सम्मान! CM धामी का दिखा अलग अंदाज
Nov 16, 2026

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एक्शन मोड में नजर आए। सीएम धामी ने लोहियाहेड हेलीपैड और अपने निजी आवास पर जनता और जनप्रतिनिधियों से सीधा संवाद किया। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जनता की समस्याओं का समयबद्ध और पारदर्शी समाधान करने के सख्त निर्देश दिए। साथ ही, राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का नाम रोशन करने वाले दो होनहार छात्रों से मुलाकात कर उनका हौसला बढ़ाया।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को अपने गृह क्षेत्र में पहुंचकर आम जनता और जनप्रतिनिधियों की समस्याएं सुनीं। लोहियाहेड हेलीपैड से लेकर अपने निजी आवास तक, सीएम ने हर फरियादी की बात को बेहद गंभीरता से सुना।

और भी...
कालाढूंगी में CM धामी का बड़ा ऐलान! नारी शक्ति सम्मान में महिलाओं को किया सम्मानित, कर दीं 6 बड़ी घोषणाएं
Nov 15, 2026

Uttarakhand News: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने रविवार को राजकीय इंटर कॉलेज मैदान, कालाढूंगी में आयोजित नारी शक्ति सम्मान समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने खेल, शिक्षा, कृषि, स्वरोजगार एवं विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान देने वाली 22 महिलाओं को सम्मानित किया। उन्होंने सम्मानित महिलाओं को बधाई देते हुए कहा कि मातृशक्ति की उपलब्धियां पूरे समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं।

और भी...
Uttarakhand News: धामी सरकार में मेडिकल और नर्सिंग शिक्षा का बढ़ा दायरा, MBBS की 1700 और नर्सिंग की 11,495 सीटें
Nov 14, 2026

Uttarakhand News:उत्तराखंड में पिछले पांच वर्षों के दौरान चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में बड़ा विस्तार हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कार्यकाल में प्रदेश को तीन नए राजकीय मेडिकल कॉलेज और तीन राजकीय नर्सिंग कॉलेज मिले हैं। इससे न केवल मेडिकल और नर्सिंग की पढ़ाई के अवसर बढ़े हैं, बल्कि स्वास्थ्य सेवाओं के लिए प्रशिक्षित मानव संसाधन तैयार करने की दिशा में भी

और भी...

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast