Search KhabarFast

Press ESC to close

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश ,दून-मसूरी को पानी की टेंशन से मिलेगा छुटकारा! नून नदी पर बनेगा झील

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश ,दून-मसूरी को पानी की टेंशन से मिलेगा छुटकारा! नून नदी पर बनेगा झील

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की बैठक की। बैठक के दौरान उन्होंने विभागीय अधिकारियों को विभिन्न विकास कार्यों के प्रभावी क्रियान्वयन और समयबद्धता के साथ पूरा करने के निर्देश दिए।

निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के संतला देवी मंदिर के समीप नून नदी पर प्रस्तावित झील निर्माण परियोजना को प्राथमिकता देते हुए इससे संबंधित सभी आवश्यक औपचारिकताएं एवं कागजी कार्यवाही शीघ्र पूर्ण कर निर्माण कार्य प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने इस संबंध में प्रमुख सचिव सिंचाई को विशेष प्राथमिकता के आधार पर कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कैबिनेट मंत्री ने कहा कि नून नदी पर झील का निर्माण होने से मसूरी विधानसभा क्षेत्र के साथ-साथ सहसपुर विधानसभा क्षेत्र की लाखों की आबादी को पेयजल संकट से राहत मिलेगी। इसके साथ ही संतला देवी क्षेत्र पर्यटन के एक नए केंद्र के रूप में विकसित होगा, जिससे क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने के साथ ही स्थानीय लोगों के लिए स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे।

Also read: Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में बस दुर्घटना समेत 24 घंटे में 5 हादसे, 17 लोगों की हुई मौत

परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए

उन्होंने अधिकारियों को मसूरी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत सीएम घोषणा के तहत सिंचाई विभाग द्वारा किए जा रहे सुरक्षात्मक कार्यों सहित अन्य सभी विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ निर्धारित समयसीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों में अनावश्यक देरी न हो और जनहित से जुड़ी परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर धरातल पर उतारा जाए। बैठक में प्रमुख सचिव सिंचाई  डॉ. आर. मीनाक्षी सुन्दरम, मुख्य अभियंता शंकर शाह, ईई सचिन शर्मा, ईई पुरुषोत्तम, ईई पीएल नौटियाल सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Uttarakhand News: स्वदेशी महोत्सव में पहुंचे उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, बोले- अपनी संस्कृति और परंपराओं पर करें गर्व

Uttarakhand Swadeshi Mahotsav 2026: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित स्वदेशी महोत्सव (उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी) में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक वस्तुओं की सराहना की।

UP Voter List: 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने के दावे पर CEO का जवाब, बोले- धर्म के आधार पर डेटा नहीं

UP Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के SIR के बाद करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा ने जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन विभाग के पास धर्म के आधार पर मतदाताओं का

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast