Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: स्वदेशी महोत्सव में पहुंचे उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, बोले- अपनी संस्कृति और परंपराओं पर करें गर्व

Uttarakhand News: स्वदेशी महोत्सव में पहुंचे उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी, बोले- अपनी संस्कृति और परंपराओं पर करें गर्व

Uttarakhand Swadeshi Mahotsav 2026: उत्तराखंड के कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आज 17 नवम्बर 2026 मंगलवार को देहरादून के रेंजर्स ग्राउंड में स्मृति विकास संस्थान द्वारा आयोजित स्वदेशी महोत्सव (उत्तराखंड विकास प्रदर्शनी) में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। इस दौरान उन्होंने महोत्सव में लगाए गए विभिन्न स्टॉलों का अवलोकन किया और स्थानीय उत्पादों, हस्तशिल्प एवं पारंपरिक वस्तुओं की सराहना की।

इस अवसर पर कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि यह महोत्सव केवल एक प्रदर्शनी नहीं, बल्कि उत्तराखंड की आत्मा, संस्कृति और समृद्ध परंपराओं का जीवंत दर्शन है। उन्होंने कहा कि स्वदेशी का अर्थ केवल स्थानीय उत्पादों को खरीदना नहीं है, बल्कि अपने गांव, अपनी संस्कृति और अपनी परंपराओं पर गर्व करना भी है। स्वदेशी का अर्थ है अपने हाथों से बने उत्पादों का सम्मान करना और किसानों, कारीगरों तथा मातृशक्ति के परिश्रम को पहचान देना।

कृषि मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि पहाड़ का मंडुवा, झंगोरा, गहत, पारंपरिक टोपी, शॉल, ऐपण कला, बांस से बने उत्पाद, जैविक शहद और जड़ी-बूटियां उत्तराखण्ड की वास्तविक पहचान हैं। इन स्थानीय उत्पादों में हमारी संस्कृति, परंपरा और ग्रामीण अर्थव्यवस्था की ताकत समाहित है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'वोकल फॉर लोकल' के आह्वान ने स्वदेशी उत्पादों को नई पहचान और प्रोत्साहन दिया है। ऐसे महोत्सव इस संकल्प को धरातल पर उतारने के साथ ही स्थानीय उत्पादों को बाजार उपलब्ध कराने और स्वरोजगार के अवसर बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कृषि मंत्री गणेश जोशी ने आयोजकों को इस सराहनीय पहल के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए महोत्सव के सफल आयोजन की कामना की। इस अवसर पर सुरेंद्र सिंह, परमार चौधरी, पूनम नौटियाल, मदन सिंह, दिनेश रतूड़ी सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।    

Also read: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश ,दून-मसूरी को पानी की टेंशन से मिलेगा छुटकारा! नून नदी पर बनेगा झील

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिए निर्देश ,दून-मसूरी को पानी की टेंशन से मिलेगा छुटकारा! नून नदी पर बनेगा झील

Uttarakhand News: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने मंगलवार को कैंप कार्यालय में सिंचाई विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ मसूरी विधानसभा क्षेत्र में संचालित एवं प्रस्तावित विकास कार्यों की बैठक की।

UP Voter List: 1.27 करोड़ हिंदू वोटरों के नाम कटने के दावे पर CEO का जवाब, बोले- धर्म के आधार पर डेटा नहीं

UP Draft Voter List: उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले मतदाता सूची को लेकर सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के SIR के बाद करीब 1.27 करोड़ हिंदू मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से गायब होने के दावे पर मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणावा ने जवाब दिया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि निर्वाचन विभाग के पास धर्म के आधार पर मतदाताओं का

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast