Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली में रफ्तार का कहर! ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

Delhi News: दिल्ली में रफ्तार का कहर! ट्रक के पिछले पहिये के नीचे आई महिला, मौके पर दर्दनाक मौत

Delhi News: राजधानी दिल्ली में सड़क हादसों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। उत्तर-पूर्वी दिल्ली के ज्योति नगर थाना क्षेत्र स्थित मीत नगर फ्लाईओवर का है, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार महिला सड़क पर गिर गई और ट्रक के पिछले पहिये की चपेट में आ गई।

बताया जा रहा है कि ट्रक महिला को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया, जिससे महिला की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि महिला का शव बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और संबंधित अधिकारी मौके पर पहुंचे। पुलिस ने ट्रक और उसके चालक को पकड़ लिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।

जानकारी के मुताबिक, हादसा सुबह करीब 7 बजे का बताया जा रहा है। महिला बाइक पर सवार होकर जा रही थी, तभी गोलचक्कर की तरफ से आ रहे एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही महिला सड़क पर जा गिरी और ट्रक के पिछले पहिये में फंस गई। आरोप है कि ट्रक चालक महिला को करीब 10 मीटर तक घसीटता हुआ ले गया। इस भीषण हादसे में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही ज्योति नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ट्रक चालक को हिरासत में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।

गौर करने वाली बात यह है कि मीत नगर फ्लाईओवर और इसके आसपास का इलाका पहले भी कई भीषण सड़क हादसों का गवाह बन चुका है। इससे पहले नंद नगरी बस डिपो के सामने बस की चपेट में आने से कई लोग घायल हुए थे, वहीं करीब तीन दिन पहले इसी फ्लाईओवर के पास एक युवक भी वाहन की चपेट में आ गया था। लगातार हो रहे हादसों ने इस सड़क की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। स्थानीय स्तर पर अब यह सवाल उठ रहा है कि आखिर कब इस सड़क पर तेज रफ्तार वाहनों पर नियंत्रण और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Delhi Pollution: दिल्ली में नहीं मिल रही प्रदूषण से राहत...AIIMS और चांदनी चौक में AQI 300 पार, जानें आपके इलाके का हाल

Delhi AQI: आज 19 नवंबर की सुबह दिल्ली का ओवरऑल एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 286 रहा, जो 'खराब' कैटेगरी में आता है। सेंट्रल पॉल्यूशन कंट्रोल बोर्ड (CPCB) के मुताबिक, आज नेशनल कैपिटल में कई जगहों पर एयर क्वालिटी 'बहुत खराब' रही। CPCB के ताजा आकंड़ों के अनुसार, AIIMS में AQI 354 रहा, जो 'बहुत खराब' कैटेगरी में बना हुआ है, जबकि चांदनी चौक में 344 रहा। बवाना में AQI 322 रहा, और IIT दिल्ली में 313 रहा, दोनों 'बहुत खराब' कैटेगरी में आते हैं।

Aaj Ka Mausam 19 November: चक्रवात 'अकवन' लेकर आएगा तबाही! इन 15 राज्यों में बारिश और पहाड़ों पर बर्फबारी का अलर्ट जारी

19 November Weather Update: देशभर के मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है। बंगाल की खाड़ी के पश्चिम-मध्य में भयंकर साइक्लोनिक स्टॉर्म 'अकवन' बना हुआ है। जो आज गुरुवार दोपहर तक उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़कर नरसापुर और पुरी के बीच उत्तरी आंध्र प्रदेश-यनम और दक्षिण ओडिशा के तटों को पार कर सकता है। भारतीय मौसम विभाग (IMD) के ताजा अपडेट के अनुसार, हवा की रफ़्तार 90-100 kmph रहेगी, जो बढ़कर 110 kmph तक पहुंच सकती है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast