Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में बस दुर्घटना समेत 24 घंटे में 5 हादसे, 17 लोगों की हुई मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में बस दुर्घटना समेत 24 घंटे में 5 हादसे, 17 लोगों की हुई मौत

Uttarakhand News: उत्तराखंड के टिहरी में मंगलवार सुबह गूलर के पास एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। हरिद्वार से चमोली जा रही एक बस अचानक करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। इस दुर्घटना में नौ लोगों की मौत हो गई। उत्तराखंड के आपदा प्रबंधन सचिव विनोद कुमार सुमन ने कहा कि बस में 34 लोग सवार थे। हादसे में अब तक 9 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 25 लोग घायल हैं। सभी घायलों को एयरलिफ्ट करके AIIMS ऋषिकेश पहुंचाया गया है।

विनोद कुमार सुमन ने कहा कि टिहरी के डीएम और एसएसपी खुद मौके पर पहुंचे और बाद में AIIMS भी गए और डॉक्टरों से घायलों के बेहतर इलाज को कहा। CM पुष्कर सिंह धामी ने भी इस हादसे पर गहरा दुख जताया है। और हर संभव बेहतर इलाज के लिए निर्देश दिए हैं। वहीं आपदा प्रबंधन सचिव ने कहा कि सोमवार से अब तक प्रदेश में अलग-अलग 5 जगह सड़क हादसे हुए हैं। इनमें कुल 17 लोगों की मौत हुई है।

टिहरी के अलावा एक यूटिलिटी गाड़ी गिरने से 1 की मौत और 7 घायल, शिवपुरी में स्कूटी का एक्सीडेंट जिसमें 2 युवकों की मौत हो गई, रुद्रप्रयाग के थाना अगस्त्यमुनि क्षेत्र के कंडारा के पास बारात से लौट रही बोलेरो गहरी खाई में गिर गई थी। गाड़ी में 10 लोग सवार थे जो कंडारा से बारात से वापस अपने गांव रांसी लौट रहे थे। हादसे में 04 लोगों की मौत हुई है और 06 लोग घायल हैं।

सचिव ने कहा कि ज्यादातर हादसों की वजह तेज रफ्तार, लापरवाही और शराब पीकर गाड़ी चलाना है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि पहाड़ों में खास सतर्कता बरतें। सभी हादसों की जांच डीएम स्तर पर कराई जा रही है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा में पात्र दुकानदारों को जल्द मिलेगा मालिकाना हक, मुख्यमंत्री सैनी ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि शहरी स्वामित्व योजना 1.0 और शहरी स्वामित्व योजना 2.0 के तहत दुकानदारों को मालिकाना हक प्रदान करने से संबंधित सभी लंबित मामलों का एक माह के भीतर निपटारा सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि पात्र दुकानदारों को उनकी दुकानों का मालिकाना हक देने में किसी प्रकार की अनावश्यक देरी नहीं होनी चाहिए। इसके लिए संबंधित विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें और लंबित मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करें।

Uttarakhand News: उत्तराखंड के गांवों में अब घर के पास मिलेगी स्वास्थ्य सुविधा, अल्मोड़ा-पिथौरागढ़ को मिले दो आरोग्य रथ

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय, देहरादून से अल्मोड़ा एवं पिथौरागढ़ जनपदों के दूरस्थ क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए दो मोबाइल मेडिकल यूनिट ‘आरोग्य रथ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह पहल पर्नोड रिकार्ड इंडिया फाउंडेशन के कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व (सीएसआर) कार्यक्रम के अंतर्गत टीएसएल फाउंडेशन द्वारा संचालित की जा रही है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast