Uttarakhand Police Recruitment 2026: अगर आपने भी खादी वर्दी पहनने का सपना देखा है तो आपको जल्द-ही एक बड़ा मौका मिलने वाला है। उत्तराखंड पुलिस में भर्ती का इंतजार कर रहे हजारों युवाओं के लिए अच्छी खबर है। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने कुल 1694 पदों का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के तहत पुलिस कांस्टेबल, वन रक्षक, फायरमैन समेत कई पदों के लिए आवेदन मांगे गए है। इस भर्ती की सबसे खास बात यह है कि इन पदों के लिए आपका सिर्फ 12वीं पास होना जरूरी है। ऐसे में इच्छुक औऱ योग्य उम्मीदवार समय रहते इन पदों के लिए आवेदन कर सकते है।
UKSSSC की भर्ती के लिए इन तारीख पर देखें
आवेदन प्रक्रिया की शुरुआत - 25 नवंबर 2026
आवेदन की आखिरी तारीख - 25 दिसंबर 2026
आवेदन फॉर्म में सुधार की तारीख - 28 से 30 दिसंबर 2026
लिखित परीक्षा - 4 अप्रैल 2027 (कन्फर्म नहीं)
Also read: Uttarakhand News: शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत ने थलीसैंण को दी करोड़ों की सौगात, 2.89 करोड़ के स्कूल भवन का किया लोकार्पण
किस पद पर निकली कितनी वैकेंसी?
कुल पद - 1694 पद
जिला पुलिस (पुरुष) - उत्तराखंड पुलिस: 464 पद
PAC/IRB (पुरुष) - उत्तराखंड पुलिस: 284 पद
जिला पुलिस (महिला) - उत्तराखंड पुलिस: 238 पद
फायरमैन (पुरुष/महिला): 201 पद
वन रक्षक: 171 पद
जेल वार्डर: 117 पद
स्पेशल टाइगर गार्ड: 75 पद
सचिवालय गार्ड: 54 पद
आबकारी सिपाही: 45 पद
महिला बंदी रक्षक: 27 पद
ट्रांसपोर्ट कांस्टेबल: 18 पद
कौन कर सकता है आवेदन?
1. शैक्षणिक योग्यता - उम्मीदवारों के पास किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12वीं की डिग्री होनी चाहिए।
2. आयु सीमा - उम्मीदवारों की न्यूनतम उम्र 18 साल और अधिकतम उम्र 30 साल तक होनी चाहिए। इसके अलावा आरक्षण वर्गों को छूट देना का भी प्रावधान है।
3. शारीरिक मापदंड - पुरुष और महिला उम्मीदवारों के शारीरिक मापदंड की जांच भी होगी।
आवेदन कैसे करें?
1. सबसे पहले UKSSSC की ऑफिशियल वेबसाइट sssc.uk.gov.in पर विजिट करें।
2. इसके बाद होमपेज पर आपको Recruitment / Advertisement No. 84/2026 वाला लिंक दिखेगा, उस पर क्लिक करें।
3. इसके बाद भर्ती से जुड़े दिशा-निर्देश अच्छे से पढ़े और फिर Apply Online पर क्लिक करें।
4. आवेदन फॉर्म में अपनी सारी बेसिक डिटेल्स जैसे नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल से रजिस्ट्रेशन करें।
5. इसके बाद अपनी फोटो, साइन और दस्तावेज अपलोड करें।
6. फिर सभी डिटेल्स को अच्छे से पढ़े और आवेदन शुल्क जमा करें।
7. आखिर में फॉर्म सबमिट करें और उसका प्रिंटआउट निकालना न भूलें।