Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। हरियाणा में बुधवार की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी दिखा। जिसके चलते प्रदेश में शुक्रवार सेअगले तीन दिन तक आंधी- बारिश के आसार हैं। हरियाणा के पंचकूला ,अंबाला ,यमुनानगर, कुरूक्षेत्र, करनाल, पानीपत, सोनीपत जिलों में आंधी-अंधड़ और बारिश की गतिविधियों को दर्ज किया गया।
विभाग ने जानकारी दी कि गुरुवार शाम से हरियाणा के पश्चिमी और उत्तरी जिलों के साथ ही मध्य और दक्षिणी हिस्सों पर प्रभाव देखने को मिलेगा। आंधी-बारिश की गतिविधियों में 12 जून से बढ़ोतरी होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिन 12 से 14 जून तक हरियाणा में करीब 60-70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज आंधी के साथ कहीं-कहीं मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है।