Haryana News: हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले में नेशनल हाईवे-152D पर शुक्रवार अल सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मनाली से जयपुर जा रही एक निजी वॉल्वो बस बुचावास गांव के पास सड़क पर खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में दो की मौत हो गई, जबकि 16 लोग घायल हुए हैं। इनमें मृतक ड्राइवर व कंडक्टर बताये जा रहे है।
राजस्थान के जयपुर से पर्यटकों का एकदल छुट्टियां मनाने मनाली गया था। वापसी के दौरान उनकी वॉल्वो बस नेशनल हाईवे-152D से होकर जयपुर लौट रही थी। इसी दौरान महेंद्रगढ़ जिले के बुचावास गांव के निकट बस सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बस के आगे का हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और यात्रियों में चीख-पुकार मच गई।
हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस, एंबुलेंस और राहत-बचाव दल मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे यात्रियों को बाहर निकाला गया और सभी घायलों को उपचार के लिए महेंद्रगढ़ के नागरिक अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में कुल 18 घायलों को लाया गया, जिनमें से दो की मौत हो गई।हादसे में घायल 18 लोगों को अस्पताल लाया गया था। इनमें से दो की मृत्यु हो चुकी है, जबकि कई घायलों का उपचार जारी है। गंभीर घायलों का भी सरकारी हस्पताल में ही उपचार चल रहा है। घायलों के अनुसार बस सामने खड़े ट्रक से टकराई। उनका कहना है कि बस चालक को नींद की झपकी आ गई हो या फिर अचानक ट्रक दिखाई नहीं दिया हो। हालांकि हादसे के वास्तविक कारणों की जांच पुलिस द्वारा की जा रही है।
हादसे के बाद कुछ समय के लिए हाईवे पर यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर यातायात को सुचारू कराया और दुर्घटनाग्रस्त बस को सड़क से हटवाया। वहीं घायलों और उनके परिजनों ने सरकार से ट्रेवल्स कंपनी के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने तथा पीड़ितों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। इस दर्दनाक दुर्घटना ने एक बार फिर हाईवे पर खड़े वाहनों और सड़क सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं।
महेंद्रगढ़ की जिला उपायुक्त अनुपमा अंजलि महेंद्रगढ़ के सरकारी अस्पताल में पहुंची और बस दुर्घटना के घायल लोगो से मुलाकात कर हादसे के बारे में जानकारी ली मीडिया से बात करते हुए उन्होंने बताया कि मौके पर पूरा प्रशासन पहुंच गया था और एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सरकारी अस्पताल लाया गया जहां उनका इलाज चल रहा है इस हादसे में कुल 18लोग घायल हुए थे जिनमें दो की मौत हो गई है।
जिला पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार ने नेशनल हाईवे 152 डी पर हुई बस दुर्घटना का मौके पर पहुंचकर मौके का जायजा लिया और फिर वह सरकारी अस्पताल पहुंचे जहां उन्होंने घायलों से दुर्घटना की जानकारी ली उन्होंने बताया कि कुल 18 लोग घायल हुए थे जिन में दो की मौत हो गई है उन्होंने मृतकों के बारे में बताया कि मृतक इस बस के ड्राइवर व कंडक्टर थे पुलिस बड़ी गहनता के साथ सारे मामले की जांच कर रही है।