Delhi Fire: दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके में शुक्रवार तड़के एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक इमारत में भीषण आग लगने से तीन लोगों की मौत हो गई। आग लगने की सूचना मिलते ही दिल्ली फायर सर्विस (DFS) की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। फायर कर्मियों ने अब तक पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है, जबकि आग पर काबू पाने की कोशिश लगातार जारी है।
जानकारी के अनुसार, शुक्रवार तड़के करीब 2:25 बजे दमकल विभाग को राजधानी दिल्ली के तुगलकाबाद इलाके की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की सूचना मिली। इसके बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की कई गाडियां घटनास्थल पर पहुंची और राहत बचाव कार्य शुरू कर दिया। शुरुआती जांच के मुताबिक, पहले आग ग्राउंड फ्लोर पर बने पार्किंग एरिया में खड़े वाहनों में लगी थी, जिसके बाद तेजी से पूरी बिल्डिंग में फैल गई। धुए की वजह से कई लोग अंदर फंस गए, जिन्हें निकालने के लिए दमकल विभाग के कर्मचारियों ने रेस्कयू ऑपरेशन शुरू किया। फिलहाल आग पर काबू पाने की कोशिशें जारी हैं और स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
Also read: Petrol-Diesel Price: कच्चे तेल में आई बड़ी गिरावट, जाने पेट्रोल- डीजल का ताजा भाव
इलाके में अफरा-तफरी का माहौल
आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है, लेकिन पुलिस और फायर विभाग मामले की जांच में जुट गए हैं। इस हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया और स्थानीय लोग बड़ी संख्या में मौके पर जुट गए।