Search KhabarFast

Press ESC to close

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

₹370 की बिरयानी और डेड बॉडीज के प्राइवेट पार्ट...प्रणित मोरे-हिमांशु जांगड़ा-MBBS छात्रा पर गिरी गाज, NCW ने किया तलब; जानें पूरा मामला

Pranit More Controversy: इन दिनों कॉमेडियन प्रणित मोरे चर्चा का विशेष बने हुए हैं। इसी के साथ 370 रुपये की बिरयानी वाला बयान भी खूब सुर्खियां बटौर रहा है। हाल ही में प्रणीत मोरे के शो में एक कंटेस्टेंट ने महिलाओं को लेकर एक ऐसा बयान दिया, जो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। ये मामला इतना बढ गया कि राष्ट्रीय महिला आयोग (NCW) को हस्तक्षेप करना पड़ा। जिसके चलते आयोग ने कॉमेडियन प्रणित को समन जारी कर 22 जून को तलब किया है। उनके अलावा डेवलपर हिमांशु जांगड़ा और डॉ. सेजल पवार को भी तलब किया गया हैं। साथ ही, महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने इस मामले में सभी के खिलाफ FIR दर्ज कर ली है।

क्या है पूरा मामला?

बता दें, ये पूरा मामला प्रणित मोरे के गुरुग्राम में आयोजित एक कॉमेडी शो से जुड़ा हुआ है। दरअसल, शो के दौरान ऑडियंस में शामिल हिमांशु जांगड़ा को स्टेज पर बुलाया गया था। जिन्होंने अपनी डेटिंग की कहानी सुनाई। उन्होंने बताया कि वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ बाहर घूमने गए थे, जहां उसने 370 रुपये की चिकन बिरयानी खाई। बाद में जब गर्लफ्रेंड ने घर ड्रॉप करने के लिए कहा तो उन्होंने कहा कि खर्चा किया है, तो छोड़ना ही पड़ेगा। लेकिन बाद में इसे वसूल कर लूंगा।

हिमांशु जांगड़ा का यह बयान कई लोगों ने यौन संबंधों की उम्मीद और महिलाओं की गरिमा का अपमान माना। बाद में इसका एक वीडियो प्रणित मोरे ने भी शेयर किया, जिस वजह से आग और तेजी से फैली और लोगों ने इसका विरोध किया। इस शो से जुडें कई वीडियोज सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगे। इन्हीं में से एक क्लिप में डॉ. सेजल पवार पर भी मेडिकल कैडेवर से जुड़ी आपत्तिजनक टिप्पणियां करने का आरोप लगा। जिसके बाद से ये विवाद और बढ गया।

Also read: Delhi News: सिंगर गुरु रंधावा के जिम के बाहर गोलियों की तड़तड़ाहट, लॉरेंस गैंग ने ली जिम्मेदारी

NCW की कार्रवाई

मामले को गंभीरता से लेते हुए NCW की चेयरपर्सन विजया रहाटकर ने हरियाणा के डीजीपी को पत्र लिखकर तत्काल कार्रवाई की मांग की और सात दिनों के अंदर एक्शन टेकन रिपोर्ट (ATR) मांगी। आयोग ने महिलाओं के प्रति इस तरह की टिपण्णी और सोच पर गहरी चिंता जताई है। आयोग का मानना है कि ऐसे बयान महिलाओं की सुरक्षा और सामाजिक नजरिये को प्रभावित करते हैं। ऐसे में कड़ी कार्रवाई करते हुए आयोग ने कॉमेडियन प्रणित मोरे और हिमांशु जांगड़ा को समन भेजा है। दोनों को 22 जून को भेज होना होगा।

महाराष्ट्र साइबर पुलिस ने दर्ज की FIR

दूसरी तरफ, महाराष्ट्र साइबर पुलिस की तरफ से भी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने ऑनलाइन प्लेटफॉर्म और सोशल मीडिया के जरिए कथित तौर पर अश्लील और आपत्तिजनक कंटेंट पब्लिश और शेयर करने के मामले में स्टैंड-अप कॉमेडियन प्रणित मोरे के खिलाफ FIR दर्ज की है। इसके अलावा कंटेस्टेंट हिमांशु जांगड़ा, डॉ. सेजल पवार समेत कई लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है। महाराष्ट्र साइबर सेल ने नोडल साइबर पुलिस स्टेशन में BNS) की धाराओं 75(1)(iv), 75(3), 294, 353(2) और सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम की धारा 67 के तहत मामला दर्ज किया गया है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

सगाई के 6 महीने बाद अलग हुए पृथ्वी शॉ और आकृति अग्रवाल, एक्ट्रेस ने शेयर किया भावुक पोस्ट; लिखा - हमारे रास्ते साथ नहीं...

Prithvi Shaw-Aakriti Agarwal Breakup: भारतीय क्रिकेटर पृथ्वी शॉ से जुड़ा एक बड़ा अपड़ेट सामने आया है। 08 मार्च 2026 को उन्होंने सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आकृति अग्रवाल ने सगाई की थी, जिसके बाद ऐसे कयास लगाए जा रहे है थे कि दोनों जल्द-ही शादी के बंधन बंध जाएंगे। लेकिन उससे पहले ही दोनों का रिश्ता खत्म हो गया।

Bigg Boss 20: 'म्यूट बटन क्या होता है... तू है कौन?' काजी तौकीर से भिड़ीं रीति तिवारी, इंटरनेट पर जमकर हुई ट्रोल मनोज तिवारी की बेटी

Rhiti Tiwari-Qazi Touqeer Clashes: बिग बॉस के घर में एक नया विवाद खड़ा हो गया है, जिस वजह से मनोज तिवारी की बेटी रीति तिवारी को ट्रोलर्स का सामना करना पड़ रहा है। दरअसल, बिग बॉस 20 के हालिया एपिसोड में रीति तिवारी और काज़ी तौकीर के बीच तीखी बहस देखने को मिली। यह विवाद काज़ी के बीमारी के नाटक करने को लेकर शुरू हो हुआ। काज़ी से इस नाटक के बारे में सवाल-जबाव किए जा रहे थे।

iPhone 18 की जबरदस्त दीवानगी पर सोनू सूद का मजाकिया अंदाज वायरल, लोगों को सलाह देते हुए बोले - नया फोन, नई EMI, लेकिन बिल...

Sonu Sood on iPhone 18 Massive Craze: Apple के iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max भारत में आज 19 सिंतबर शुक्रवार से बिक्री के लिए उपलब्ध हो चुके हैं। इस दौरान Apple के स्टोर के बाहर लंबी कतारें देखने को मिली। कई ग्राहक तो बीती रात से ही स्टोर के बाहर खड़े थे।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast