Search KhabarFast

Press ESC to close

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी की बड़ी योजना..चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी की बड़ी योजना..चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

Haryana Model Roads: हरियाणा में सड़क ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ी पहल शुरू की है। विभाग ने चार प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है। इस परियोजना का उद्देश्य सड़कों की गुणवत्ता सुधारना और यातायात सुरक्षा को बढ़ाना है।

इन शहरों को किया गया शामिल 

अधिकारियों के अनुसार इस योजना में पानीपत से सफीदों, जींद और भिवानी रोड, सोनीपत में गोहाना से खानपुर कलां रोड, करनाल में घरौंडा से फुरलक रोड और कैथल का ओल्ड बाईपास रोड शामिल किया गया है। इन सभी मार्गों को आधुनिक सुविधाओं से लैस किया जाएगा ताकि यात्रियों को बेहतर और सुरक्षित यात्रा अनुभव मिल सके।

पैदल यात्रियों की सुविधा का रखा जाएगा ध्यान 

पीडब्ल्यूडी ने इस परियोजना के तहत बिजली निगम को पत्र भेजकर हाई टेंशन (HT) और लो टेंशन (LT) बिजली लाइनों को शिफ्ट करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इससे सड़क निर्माण और विकास कार्य बिना किसी बाधा के पूरा किया जा सकेगा। मॉडल रोड योजना के तहत सभी चयनित सड़कों के दोनों ओर व्यवस्थित फुटपाथ बनाए जाएंगे। पैदल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए सुरक्षित व चौड़े फुटपाथ तैयार किए जाएंगे। इसके साथ ही सड़क के बीच में सुंदर डिवाइडर बनाए जाएंगे, जिन पर फूल और सजावटी पौधे लगाए जाएंगे, जिससे सड़कें अधिक आकर्षक दिखेंगी।

शहरों और कस्बों की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

रात के समय बेहतर रोशनी और सुरक्षा के लिए आधुनिक स्ट्रीट लाइटें लगाई जाएंगी। इससे दुर्घटनाओं में कमी आने की उम्मीद है। साथ ही प्रमुख स्थानों पर मानक के अनुसार जेबरा क्रॉसिंग बनाई जाएंगी, जिससे यातायात नियमों का पालन बेहतर तरीके से हो सके। पानीपत पीडब्ल्यूडी के एक्सईएन सवित पानु ने बताया कि इन सड़कों के विकसित होने से यात्रा अधिक आरामदायक और सुरक्षित होगी। उन्होंने कहा कि इस परियोजना से शहरों और कस्बों की कनेक्टिविटी भी मजबूत होगी, जिससे स्थानीय व्यापार और आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा। इस योजना को प्रदेश में सड़क विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। इसके पूरा होने के बाद इन मार्गों पर न सिर्फ यातायात सुगम होगा, बल्कि हरियाली और आधुनिक सुविधाओं के कारण यह सड़कें मॉडल रोड के रूप में पहचान भी बनाएंगी।

Also read: Haryana Weather : हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ? 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana news : हरियाणा में CIA और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार रात को एक सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast