Search KhabarFast

Press ESC to close

लड़की की कॉल पर 60 किलोमीटर दूर आए 3 युवक वापस घर नहीं लौट सके, तीनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले

लड़की की कॉल पर 60 किलोमीटर दूर आए 3 युवक वापस घर नहीं लौट सके, तीनों के शव रेलवे ट्रैक पर मिले

Jharkhand News:झारखंड के बोकारो जिले में रेलवे ट्रैक से तीन युवकों के शव बरामद से हड़कंप मच गया। बताया जा रहा है की तीनों युवक एक लड़की के बुलाने पर घर से 60 किलोमीटर दूर निकले थे। वहीं, घटनास्थल से बाइक और शराब की बोतलें बरमाद हुई हैं। वहीं, जीआरपी और स्थानीय पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

बताया जा रहा है कि घटनास्थल बोकारो रेलवे स्टेशन से लगभग आठ से नौ किलोमीटर दूर स्थित है। घटना की जांच के बाद तीनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के बाद आसपास के ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और क्षेत्र में नई बहस छिड़ गई है।

मृतकों की हुई शिनाख्त

मृतकों में से एक युवक की पहचान घटनास्थल से मिले आधार कार्ड के आधार पर बबलू सोरेन के रूप में हुई है। वह गोमिया प्रखंड के बरकी पुनु गांव निवासी सूरजलाल सोरेन का पुत्र बताया गया है। दूसरे मृतक की पहचान स्थानीयदीपक सोरेन के रूप में की गई है, हालांकि, इसकी आधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। हालांकि, तीसरे युवक की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। पुलिस उसकी पहचान के लिए आसपास के थानों से संपर्क साध रही है और स्थानीय लोगों से भी जानकारी ली जा रही है।

Also read: ट्विशा शर्मा मौत मामले में नया खुलासा, पोस्टमार्टम रिपोर्ट ने आत्महत्या की ओर किया इशारा

सभी एंगल से हो रही जांच  

शुरुआत में आशंका जताई जा रही है कि तीनों युवक किसी ट्रेन की चपेट में आए होंगे। हालांकि, घटना की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट नहीं है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच की जा रही है। मृतकों के परिजनों और स्थानीय लोगों से बयान लिए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast