Search KhabarFast

Press ESC to close

मैनपुरी में सहायक डाकपाल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

मैनपुरी में सहायक डाकपाल ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में अधिकारियों पर लगाए गंभीर आरोप

Mainpuri Postman Suicide: उत्तर प्रदेश के मैनपुरी जिले से एक दर्दनाक मामला सामने आया है। यहां 26 वर्षीय सहायक डाकपाल निखिल वर्मा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई और परिवार में कोहराम मच गया। निखिल वर्मा रामनगर बरतापुर, थाना बिछवा के रहने वाले थे। वह डाक विभाग में पिछले तीन साल से काम कर रहे थे और वर्तमान में मुड़ई, बेवर क्षेत्र के पोस्ट ऑफिस में असिस्टेंट ब्रांच पोस्ट मास्टर के पद पर तैनात थे। बताया जा रहा है कि उनका शव घर से करीब 200 मीटर दूर एक कमरे में गमछे के सहारे फंदे से लटका मिला।

साथी कर्मचारी दी थी जानकारी 

घटना से पहले निखिल ने अपने एक साथी कर्मचारी को फोन कर कुछ जानकारी दी थी। इसके कुछ ही देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। जब साथी कर्मचारी ने परिजनों को सूचना दी तो परिवार के लोग तुरंत मौके पर पहुंचे। वहां उन्होंने निखिल को फंदे से लटका पाया। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की प्रक्रिया शुरू की। हालांकि, परिजनों ने आरोप लगाया कि जब तक दोषी अधिकारियों की गिरफ्तारी नहीं होती, वे पोस्टमार्टम कराने को तैयार नहीं हैं।

तीन पेज का सुसाइड नोट मिला

जांच के दौरान पुलिस को निखिल की जेब से तीन पेज का सुसाइड नोट मिला है। इस नोट में डाक अधीक्षक एस.के. शुक्ला और मेल ओवरसियर श्याम तिवारी पर गंभीर प्रताड़ना के आरोप लगाए गए हैं। सुसाइड नोट में दावा किया गया है कि कार्यस्थल पर लगातार मानसिक दबाव और परेशानियों के कारण वह तनाव में थे।

सुसाइड नोट

परिजन कर रहे न्याय की मांग

पुलिस ने सुसाइड नोट को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों के बयान भी दर्ज किए जा रहे हैं और विभागीय स्तर पर भी जानकारी जुटाई जा रही है। इस घटना के बाद डाक विभाग में भी हलचल मच गई है। स्थानीय लोगों और कर्मचारियों के बीच इस मामले को लेकर चर्चा तेज हो गई है। परिजन न्याय की मांग पर अड़े हुए हैं और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। जांच के बाद ही आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

Also read: Teacher Jobs: युवाओं के लिए सुनहरा मौका, इस राज्य में भरे जाएंगे 60 हजार टीचर पद; जल्द आएगा नोटिफिकेशन 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Haryana News: हरियाणा की संत परंपरा को CM सैनी का नमन, संत परंपरा और संस्कृति को किया नमन

Haryana News: हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने जींद के गांव उझाना में आयोजित श्री श्री 1008 सिद्ध बाबा खाक नाथ जी के नवनिर्मित समाधि स्थल पर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने पूजा-अर्चना कर संत परंपरा और आध्यात्मिक विरासत को नमन किया।

हिमाचल आपदा पीड़ितों के लिए बड़ा ऐलान, CM सुक्खू ने बढ़ाई राहत राशि; टूटे घरों के लिए बढ़ाई मदद की राशि

Himachal News: हिमाचल के धर्मशाला में पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि राज्य सरकार ने आपदा प्रभावित परिवारों के लिए राहत राशि में बढ़ोतरी की है। उन्होंने बताया कि पूरी तरह क्षतिग्रस्त मकान के निर्माण के लिए अब ₹7.5 लाख दिए जाएंगे, जबकि घरेलू सामान, पलंग और बच्चों की किताबों जैसी आवश्यक वस्तुओं के लिए अतिरिक्त ₹1 लाख की सहायता मिलेगी। इस तरह प्रभावित परिवारों को कुल ₹8.5 लाख का पैकेज मिलेगा।

Uttarakhand News: उत्तराखंड में बन रही देश की पांचवीं साइंस सिटी, CM धामी बोले- नवाचार है विकास की आधारशिला

Uttarakhand News: उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि विज्ञान, प्रौद्योगिकी और नवाचार विकसित उत्तराखंड की आधारशिला हैं। राज्य सरकार उत्तराखंड को अनुसंधान, नवाचार और आधुनिक तकनीकी विकास का अग्रणी केंद्र बनाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि विज्ञान को प्रयोगशालाओं और पुस्तकों तक सीमित रखने के बजाय आमजन के जीवन से जोड़ना समय की सबसे बड़ी आवश्यकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast