Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार रात को एक सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पता चला है कि घर जाते समय आंधी आने पर आंखों में धूल मिट्टी आने के कारण यह हादसा हुआ। फिलहाल जिला नागरिक अस्पताल के मुर्दाघर में उनके शव का पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है।
 
मिली जानकारी के अनुसार डॉ हेमंत पूनिया हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के गणित एवं सांख्याकिकी विभाग में असिस्टेंट प्रोफेसर कार्यरत थे। फिलहाल विश्वविद्यालय में परीक्षाएं चल रही हैं। बताया जा रहा है कि डॉक्टर पूनिया पेपर चेकिंग करने के बाद रात करीब 8:00 कॉलेज से घर के लिए निकले थे। ऑर्गेनिक फार्म के पास पहुंचे तो अचानक आई आंधी के कारण धूल मिट्टी उड़ने लगी। ऐसे में धूल मिट्टी उनकी आंखों में चली गई। इससे उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह नीचे गिर गए जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई। घटना के दौरान उनके पीछे आ रहे विश्वविद्यालय के कर्मचारियों ने उन्हें संभाला और तुरंत एक निजी अस्पताल में ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Bihar News: पटना से लौट रहे तीन पुलिस अधिकारियों की सड़क हादसे में मौत, चालक भी नहीं बचा

Bihar News: बिहार के पटना से प्रशिक्षण लेकर मधेपुरा लौट रहे तीन पुलिस अधिकारियों की एक भीषण सड़क हादसे में मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा बेगूसराय जिले के साहेबपुर कमाल थाना क्षेत्र में हुआ, जहां पुलिस अधिकारियों का वाहन अचानक दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे की खबर मिलते ही पूरे पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई है।

Haryana news : हरियाणा में पुरानी रंजिश के चलते गोली का शिकार बना डंपर चालक, डॉक्टरों ने गोली निकालने से किया इंनकार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के इस्माइलाबाद में पुरानी रंजिश के चलते डंपर चालक गुलशन उर्फ गुल्लू गोली का शिकार बन गया।

खराब मौसम भी नहीं रोक सका भक्तों का जोश, 12 लाख श्रद्धालुओं ने किए बाबा केदार के दर्शन

केदारनाथ धाम में श्रद्धा का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। खराब मौसम के बावजूद लाखों श्रद्धालु बाबा केदार के दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं। अब तक करीब 12 लाख से ज्यादा भक्त केदारनाथ धाम में दर्शन कर चुके हैं। बारिश और ठंड के बीच भी भक्तों की आस्था कम नहीं हुई है और यात्रा लगातार जारी है। यह दृश्य आस्था और विश्वास की एक बड़ी मिसाल बन गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast