Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते CMO कार्यालय का ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा में ACB टीम की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते CMO कार्यालय का ड्राइवर रंगे हाथों गिरफ्तार

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। हरियाणा के जींद में नागरिक अस्पताल में हैंडिकैप्ड (दिव्यांग) सर्टिफिकेट बनवाने की आड़ में रिश्वत लेने के आरोप में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) सिरसा की टीम ने CMO कार्यालय के ड्राइवर को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान जगदीश के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार शिकायतकर्ता ने ACB को शिकायत दी थी कि हैंडिकैप्ड सर्टिफिकेट बनवाने की ऐवज में उससे 44 हजार रुपये की रिश्वत मांगी जा रही है। इस शिकायत के आधार पर ACB टीम ने जाल बिछाया और योजना के तहत शिकायतकर्ता ने नागरिक अस्पताल के मुख्य गेट के पास स्थित वीटा बूथ के नजदीक आरोपी को रिश्वत की राशि दी।

आरोपी के राशि लेते ही शिकायतकर्ता ने टीम को संकेत दिया, जिसके बाद ACB अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर आरोपी जगदीश को रंगे हाथों दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से रिश्वत के 44 हजार रुपये भी बरामद कर लिए गए।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी की बड़ी योजना..चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा में सड़क ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ी पहल शुरू की है। विभाग ने चार प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

Haryana news : हरियाणा में CIA और पशु तस्करों के बीच मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आ रही है। नूंह जिले के फिरोजपुर झिरका क्षेत्र में दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार रात को एक सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast