Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, पति-ससुराल पर हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद में विवाहिता की रहस्यमयी मौत से हड़कंप, पति-ससुराल पर हत्या का आरोप

Haryana News: हरियाणा के फरीदाबाद के सूरजकुंड थाना क्षेत्र के सेक्टर-46 स्थित सर्वम सोसाइटी में एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत का मामला सामने आया है। मौके पर पहुंचे मृतका के परिजनों ने पति और ससुराल पक्ष पर हत्या का आरोप लगाते हुए सोसाइटी परिसर में जमकर हंगामा किया।स्थिति तनावपूर्ण होती देख सूरजकुंड थाना पुलिस के साथ अतिरिक्त पुलिस बल और क्राइम ब्रांच की टीम को भी मौके पर बुलाना पड़ा। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है।

जानकारी के मुताबिक, आज से करीब दो वर्ष पहले फरीदाबाद के सेक्टर-21सी निवासी प्रवीण के साथ मृतक सीम की शादी हुई थी। शादी के कुछ समय बाद तक दोनों परिवार के साथ रहे, लेकिन पारिवारिक अनबन के कारण पिछले कुछ महीनों से पति-पत्नी सेक्टर-46 स्थित सर्वम सोसाइटी में किराए के फ्लैट में अलग रह रहे थे। मृतका मूल रूप से गुरुग्राम के बिलासपुर क्षेत्र की रहने वाली थी। सूचना मिलने पर उसके मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का आरोप है कि सीमा की हत्या कर उसे आत्महत्या का रूप देने के लिए पंखे से लटकाया गया है। मृतिका के परिजनों ने बताया कि आरोपी पक्ष ने बिल्डिंग मटेरियल का काम शुरू किया था जिसके लिए वह उनकी बहन पर रुपए लाने और ट्रक की डिमांड कर रहे थे मांगे पूरी न होने पर उसकी हत्या कर दी।

मृतका के पति और ससुराल वालों पर केस दर्ज

वहीं इस मामले में थाना प्रभारी प्रहलाद कुमार ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जाएगी। घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए गए हैं और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है। अभी तक मृतका के परिजनों की ओर से मिली शिकायत पर आरोपी पति सहित सास ससुर और ससुर के भाई पर हत्या की धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल शव को ईएसआईसी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है और परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा में पीडब्ल्यूडी की बड़ी योजना..चार हाईवे बनेंगे मॉडल रोड, यात्रियों को मिलेंगी आधुनिक सुविधाएं

हरियाणा में सड़क ढांचे को मजबूत और आधुनिक बनाने के लिए लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने बड़ी पहल शुरू की है। विभाग ने चार प्रमुख नेशनल और स्टेट हाईवे को मॉडल रोड के रूप में विकसित करने की योजना पर काम शुरू कर दिया है।

Haryana news : हरियाणा में बड़ा हादसा, HAU के असिस्टेंट प्रोफेसर की हुई मौत

Haryana news : हरियाणा से बड़ी खबर सामने आई है। हिसार के हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय में वीरवार रात को एक सड़क हादसे में असिस्टेंट प्रोफेसर की मौत हो गई।

Haryana Weather : हरियाणा में अगले 3 दिन बारिश और तूफान का अलर्ट, देखें मौसम विभाग का बड़ा अपडेट ?

Haryana Weather : हरियाणा में मौसम का मिजाज इन दिनों बदला हुआ है। हरियाणा में बुधवार की रात सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर गुरुवार को भी दिखा।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

ad top
Khabar Fast