Search KhabarFast

Press ESC to close

World Liver Day 2026: बच्चों में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

World Liver Day 2026: बच्चों में बढ़ रहा फैटी लिवर का खतरा, विशेषज्ञों ने दी चेतावनी

World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है ताकि लोगों को लिवर की सेहत के प्रति जागरूक किया जा सके। साल 2026 की थीम “सॉलिड हैबिट्स, स्ट्रांग लिवर” रखी गई है, जो अच्छे लाइफस्टाइल की अहमियत को दर्शाती है। लिवर हमारे शरीर का एक जरूरी अंग है, जो खाना पचाने, शरीर से गंदे पदार्थ बाहर निकालने, ऊर्जा देने और शरीर की मरम्मत जैसे कई महत्वपूर्ण काम करता है। लेकिन चिंता की बात यह है कि आजकल फैटी लिवर की समस्या तेजी से बढ़ रही है। पहले यह बीमारी सिर्फ बड़े लोगों में पाई जाती थी, लेकिन अब छोटे बच्चे भी इसका शिकार हो रहे हैं। जंक फूड, ज्यादा मीठे पेय, मोटापा और बढ़ता स्क्रीन टाइम इसके मुख्य कारण हैं।

क्या कहते हैं विशेषज्ञ?

विशेषज्ञों के अनुसार, भारत में हर 3 में से 1 बच्चा इस बीमारी की चपेट में आ सकता है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, भारत में लगभग 35% बच्चों को फैटी लिवर की समस्या है, जबकि दुनिया में यह आंकड़ा सिर्फ 8 से 10% के बीच है। इसका मतलब है कि भारतीय बच्चों में यह खतरा दुनिया के मुकाबले लगभग 4 गुना ज्यादा है।

नहीं दिखाई देते हैं स्पष्ट लक्षण

सबसे बड़ी समस्या यह है कि यह बीमारी धीरे-धीरे और बिना किसी स्पष्ट लक्षण के बढ़ती है। कई बार बच्चा बाहर से बिल्कुल स्वस्थ दिखता है, लेकिन अंदर ही अंदर उसके लिवर में फैट जमा होता रहता है। यही वजह है कि समय पर पहचान और इलाज बेहद जरूरी है। डॉक्टरों का कहना है कि माता-पिता को बच्चों की लाइफस्टाइल पर ध्यान देना होगा। संतुलित आहार, जिसमें साबुत अनाज और प्रोटीन शामिल हों, बहुत जरूरी है। इसके साथ ही रोज कम से कम 30 मिनट की फिजिकल एक्टिविटी या वॉक करनी चाहिए।

विशेषज्ञ ने दी सलाह

विशेषज्ञ यह भी सलाह देते हैं कि शराब से दूरी बनाए रखें और अगर कोई व्यक्ति मोटापा या डायबिटीज से पीड़ित है, तो समय-समय पर लिवर की जांच जरूर कराएं। समय रहते सही आदतें अपनाकर इस बीमारी को रोका जा सकता है और लिवर को स्वस्थ रखा जा सकता है।

Also read: Asha Bhosle Demise: समय रहते हो जाएं अलर्ट! बढ़ रहा कार्डियक अरेस्ट का खतरा, जानें इसके लक्षण और बचाव के तरीके

 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

Aaj Ka Rashifal 3 July 2026: आज इन राशियों पर रहेगी मां लक्ष्मी की विशेष कृपा, जानें कैसा रहेगा आपका दिन

आषाढ़ माह के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और शुक्रवार का दिन कई राशियों के लिए नई उम्मीदें लेकर आया है। शुक्रवार को मां लक्ष्मी और मां दुर्गा की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है।

डेली लाइफ से जुड़ी आपकी ये आदत डिमेंशिया के ख़तरे को करेगी कम? चौंका देगी ये नई स्टडी

DementiaL एक लंबे समय तक चले अध्ययन में पाया गया कि रोज़ाना दो से तीन कप कॉफ़ी पीने से डिमेंशिया का ख़तरा काफ़ी कम हो जाता है, खासकर 75 साल की उम्र से पहले। रिसर्चर का कहना है कि कैफ़ीन दिमाग की कोशिकाओं को सक्रिय रखने में मदद कर सकता है और साथ ही अल्ज़ाइमर की बीमारी से जुड़ी सूजन और हानिकारक प्लाक के जमाव को भी कम कर सकता है।

Summer Health Tips: ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरे का संकेत, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

गर्मी के मौसम में पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर बिना किसी कारण के या सामान्य तापमान में भी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast