Search KhabarFast

Press ESC to close

Summer Health Tips: ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरे का संकेत, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Summer Health Tips: ज्यादा पसीना आना हो सकता है खतरे का संकेत, डॉक्टरों ने दी चेतावनी

Summer Health Tips: गर्मी के मौसम में पसीना आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन अगर बिना किसी कारण के या सामान्य तापमान में भी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह शरीर में किसी गंभीर समस्या का संकेत हो सकता है। डॉक्टरों का कहना है कि ऐसे लक्षणों को हल्के में नहीं लेना चाहिए और समय पर जांच करानी चाहिए। शरीर में मौजूद स्वेट ग्लैंड्स (पसीने की ग्रंथियां) गर्मी या तेज धूप में शरीर को ठंडा रखने के लिए पसीना बनाती हैं। अधिक तापमान, धूप में काम करना या एक्सरसाइज के दौरान पसीना आना पूरी तरह सामान्य है और यह एक स्वस्थ शरीर की प्राकृतिक प्रक्रिया मानी जाती है।

क्या कहते है विशेषज्ञ?

वहीं, विशेषज्ञों के अनुसार, अगर आप एसी या कूलर वाले कमरे में बैठे हैं और फिर भी ज्यादा पसीना आ रहा है, तो यह चिंता का विषय हो सकता है। राजीव गांधी अस्पताल के कार्डियोलॉजी विभाग के डॉक्टर अजीत जैन के अनुसार, ऐसे लक्षणों के साथ अगर सीने में दर्द, सांस लेने में दिक्कत या चक्कर आने की समस्या हो, तो यह हार्ट से जुड़ी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है। कई मामलों में यह हार्ट अटैक, थायरॉइड या डायबिटीज जैसी बीमारियों से भी जुड़ा हो सकता है।

हो सकता है संक्रमण

डॉक्टरों का कहना है कि अगर पसीने के साथ बुखार भी आ रहा है, तो यह शरीर में किसी संक्रमण या गंभीर स्वास्थ्य समस्या की ओर इशारा करता है। ऐसे मामलों में बिना देरी किए तुरंत अस्पताल जाना चाहिए। राम मनोहर लोहिया अस्पताल के मेडिसिन विभाग के निदेशक प्रोफेसर डॉ. सुभाष गिरि ने बताया कि कुछ लोगों में केवल हथेलियों और माथे पर ज्यादा पसीना आता है। इस स्थिति को मेडिकल भाषा में हाइपरहाइड्रोसिस कहा जाता है। यह समस्या कई बार बिना किसी बीमारी के भी हो सकती है, लेकिन अगर इससे रोजमर्रा का जीवन प्रभावित हो रहा है, तो डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

कैसे करें बचाव?

डॉक्टरों ने यह भी चेतावनी दी है कि ज्यादा पसीना आने से शरीर में पानी की कमी (डिहाइड्रेशन) हो सकती है। इसलिए ऐसे समय में पर्याप्त पानी और तरल पदार्थों का सेवन करना जरूरी है। विशेषज्ञों के अनुसार, अगर पसीना आने के साथ छाती में तेज दर्द महसूस हो, तो यह एक मेडिकल इमरजेंसी हो सकती है। ऐसे में तुरंत अस्पताल जाकर जांच करानी चाहिए। कुल मिलाकर, सामान्य पसीना शरीर के लिए जरूरी है, लेकिन असामान्य और अत्यधिक पसीना किसी गंभीर बीमारी का संकेत हो सकता है, जिसे नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

Also read: डेली लाइफ से जुड़ी आपकी ये आदत डिमेंशिया के ख़तरे को करेगी कम? चौंका देगी ये नई स्टडी

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

टाटा की कार खरीदने का बेहतरीन मौका, 1 लाख से ज्यादा की मिल रही छूट; यहां देख लें ऑफर्स

Discount On TATA Cars: अगर आप टाटा की कार खरीदने की योजना बना रहे हैं, तो ये मौका आपके लिए है। अगस्त में टाटा की कारों पर बंपर डिस्काउंट मिल रहा है। कंपनी ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अपनी कई पॉपुलर कारों पर बंपर डिस्काउंट देने का ऐलान किया है।

रोजाना एक गिलास फ्रेश Fruit Juice पियो और Depression को दूर भगाओ, नई स्टडी का दावा

Health Tips: रोजाना एक गिलास ताजे फलों का रस या स्मूदी पीने से सिर्फ फलों का सेवन ही नहीं, बल्कि और भी कई फायदे हो सकते हैं। चार हफ्ते के एक छोटे से परीक्षण में, जिन प्रतिभागियों ने अपने स्वस्थ आहार में इसे शामिल किया, उनमें अवसाद के स्तर में उल्लेखनीय कमी देखी गई, जिससे संकेत मिलता है कि आहार में एक साधारण बदलाव मानसिक स्वास्थ्य को भी बेहतर बना सकता है।

अब वजन घटाने के लिए खाने में कटौती की जरूरत नहीं, शाकाहारी लो-फैट आहार से मिलेगा परफेक्ट फिगर

Low Fat Vegan Diet: कम वसा वाला शाकाहारी आहार कैलोरी गिनने, भोजन की मात्रा कम करने या लगातार भूख से जूझने की ज़रूरत के बिना वज़न घटाने में सहायक हो सकता है। 16 सप्ताह के एक नैदानिक परीक्षण में, फलों, सब्जियों, अनाज और दालों पर आधारित आहार का पालन करने वाले प्रतिभागियों ने लगभग समान मात्रा में भोजन करने के बावजूद प्रतिदिन लगभग 357 कम कैलोरी का सेवन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast