Search KhabarFast

Press ESC to close

Kal Ka Mausam 7 July 2026: 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Kal Ka Mausam 7 July 2026: 21 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट, जानें आपके शहर के मौसम का हाल

Kal Ka Mausam 7 July 2026: देशभर में 7 जुलाई को मानसून पूरी तरह सक्रिय रहने की संभावना है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार उत्तर, मध्य, पूर्व और पश्चिम भारत के कई राज्यों में हल्की से मध्यम तथा कई स्थानों पर भारी बारिश होने का अनुमान है। दिल्ली-एनसीआर, हरियाणा, पंजाब, उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड में दिनभर बादल छाए रहने के साथ कई इलाकों में तेज बारिश, गरज-चमक और 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पर्वतीय क्षेत्रों में भारी बारिश के चलते भूस्खलन और अचानक जलस्तर बढ़ने का खतरा बना हुआ है। वहीं राजस्थान के पूर्वी हिस्सों, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में भी अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है। बिहार, झारखंड, पश्चिम बंगाल और ओडिशा में कई जिलों में गरज-चमक के साथ बारिश का दौर जारी रह सकता है।

पूर्वोतर से लेकर दक्षिण तक बारिश का अलर्ट

पूर्वोत्तर के राज्यों असम, मेघालय, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा में भी कई स्थानों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान है। महाराष्ट्र, गोवा और गुजरात के कई इलाकों में मानसूनी गतिविधियां तेज रहेंगी, जबकि कोंकण और घाट क्षेत्रों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। दक्षिण भारत में केरल, कर्नाटक, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के कई हिस्सों में भी बारिश होने की संभावना है, हालांकि कुछ स्थानों पर उमस बनी रह सकती है।   

Also read: दिल्ली पुलिस ने 18 घंटे के अंदर सुलझाया तोहीद मर्डर केस, चाकू से मार डालने के आरोप में 3 गिरफ्तार

बिजली गिगने की आशंका

मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान अनावश्यक यात्रा से बचने, जलभराव वाले क्षेत्रों में सावधानी बरतने और बिजली गिरने की आशंका के समय खुले स्थानों में न रुकने की सलाह दी है। किसानों को भी मौसम को ध्यान में रखते हुए कृषि कार्यों की योजना बनाने की अपील की गई है। आने वाले कुछ दिनों तक देश के अधिकांश हिस्सों में मानसून की सक्रियता बनी रहने की संभावना है।  

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

लोगों को मिलेगी बेहतर रेलवे कनेक्टिविटी, भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा के लिए 300 और ओणम के लिए 100 स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएंगी - अश्विनी वैष्णव

Ashwini Vaishnaw: केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने सोमवार को घोषणा की कि भारतीय रेलवे ओडिशा में भगवान जगन्नाथ के वार्षिक रथयात्रा उत्सव के लिए 300 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाएगा। इसके अलावा केरल में ओणम उत्सव के लिए भी 100 से ज्यादा विशेष ट्रेनें चलाई जाएगी।

पाकिस्तानी एजेंट शहजाद भट्टी मॉड्यूल का खुलासा, दिल्ली-पंजाब से दबोचे गए 6 आतंकी

6 Terrirost Arrested: दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकवाद के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए दिल्ली और पंजाब से छह आतंकी को दबोचा गया है। जांच एजेंसियों के अनुसार सभी आरोपी पाकिस्तान के गैंगस्टर और पाकिस्तान खुफिया एजेंसी के एजेंट शहजाद भट्टी के मॉड्यूल से जुड़े हुए हैं।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast