Search KhabarFast

Press ESC to close

उत्तराखंड में एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

उत्तराखंड में एनसीसी कैडेटों का उत्साहवर्धन, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने दिया हरसंभव सहयोग का भरोसा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सोमवार को पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर के एनसीसी कैडेटों को अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान उन्होंने विद्यार्थियों को स्नेहपूर्वक जलपान कराया और जीवन में अनुशासन, समर्पण तथा राष्ट्रसेवा की भावना के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।

गौरतलब है कि कुछ माह पूर्व केंद्रीय विद्यालय, बीरपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान एनसीसी कैडेटों ने मंत्री गणेश जोशी को उत्कृष्ट गार्ड ऑफ ऑनर प्रदान किया था। कैडेटों के अनुशासन और उत्कृष्ट प्रदर्शन से प्रभावित होकर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने उन्हें अपने कैंप कार्यालय में आमंत्रित किया।

इस अवसर पर सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने सेना में शामिल होकर देशसेवा का संकल्प लेने वाले विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने कहा कि यदि एनसीसी कैडेट प्रतियोगी परीक्षाओं अथवा सेना भर्ती की तैयारी के लिए कोचिंग लेना चाहते हैं, तो उन्हें उपनल के माध्यम से भी यथासंभव सहयोग उपलब्ध कराया जाएगा।

सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने डीजी एनसीसी से भी दूरभाष पर वार्ता कर एनसीसी के सी-सर्टिफिकेट से संबंधित आवश्यक कार्यवाही को आगे बढ़ाने का अनुरोध किया है, ताकि कैडेटों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके। उन्होंने विद्यालय प्रबंधन से किए गए अपने वादे को पूरा करते हुए विद्यालय को घास काटने की मशीन (ग्रास कटर) भी प्रदान किया।

इस अवसर पर दायित्वधारी ज्योति कोटिया, दायित्वधारी शमशेर सिंह बिष्ट, संध्या थापा, एनसीसी अधिकारी अनुज चौधरी, स्पेशल एजुकेटर दीक्षा सबरवाल, भावना सबरवाल सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को मिली नई गति, SARRA की सातवीं SLEC बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Uttrakhand News: सचिवालय स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में जलागम सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में जल स्रोतों, धारों-नौलों तथा नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कार्यरत स्प्रिंग एंड रिवर रीजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की सातवीं बैठक आयोजित हुई।

Uttarakhand News: 169 शिकायतें, कई का मौके पर समाधान, जनता की तकलीफ पर संवदेनशील दिखे डीएम

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘समाधान दिवस’  का आयोजन किया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे 169 फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी गंभीर समस्याएं रखीं। डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

Uttarakhand News: श्रीलंका के अधिकारियों ने सराहा आपदा प्रबंधन मॉडल, 40 अफसरों ने किया USDMA का दौरा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड में विकसित आपदा प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पूर्व चेतावनी तंत्र, भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित पहलों का विस्तृत अध्ययन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast