Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi News: दिल्ली के शास्त्री पार्क में 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: दिल्ली के शास्त्री पार्क में 19 वर्षीय युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में दहशत

Delhi News: राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के शास्त्री पार्क इलाके से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। शास्त्री पार्क स्थित DDA पार्क में 19 वर्षीय युवक तोहिद की अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। हैरानी की बात यह है कि इसी DDA पार्क में पिछले कुछ महीनों के दौरान यह तीसरी हत्या बताई जा रही है, जिससे इलाके की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।

मृतक की पहचान 19 वर्षीय तोहिद के रूप में हुई है, जो सीलमपुर के K ब्लॉक का रहने वाला था। परिजनों के मुताबिक, तोहिद शुक्रवार रात करीब 10 बजे घर से निकला था, लेकिन देर रात तक वापस नहीं लौटा। शनिवार सुबह परिवार को सूचना मिली कि शास्त्री पार्क के DDA पार्क में एक युवक का शव पड़ा है। मौके पर पहुंचने पर पता चला कि वह तोहिद था, जिसकी अज्ञात बदमाशों ने चाकू से गोदकर हत्या कर दी थी।

घटना की सूचना मिलते ही शास्त्री पार्क थाना पुलिस, जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और FSL टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया और फॉरेंसिक टीम ने अहम साक्ष्य जुटाए। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है और हमलावरों की तलाश में जुटी हुई है।

परिजनों का कहना है कि तोहिद अपने पिता के साथ मजदूरी का काम करता था। उनका कहना है कि किसी से उसकी कोई दुश्मनी नहीं थी। परिवार ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी और मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast