Search KhabarFast

Press ESC to close

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:2 लाख रुपए की रिश्वत लेते चकबंदी विभाग का कर्मचारी अरेस्ट,कागज़ात दुरुस्त करवाने के नाम पर मांगा था पैसा

Haryana News:हरियाणा के झज्जर जिले में एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने चकबंदी विभाग के एक कर्मचारी बलवान सिंह को 2 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। आरोपी कर्मचारी ने झज्जर के एमपी माजरा गांव की जमीन के कागजात दुरुस्त करने के नाम पर कुल ढाई लाख रुपये की मांग की थी।    

गिरफ्तार कर्मचारी का नाम बलबान सिंह है, जो मुल रूप से हरियणा हिसार के रहने वाला है। एंटी करप्शन ब्यूरो ने जाल बिछाकर आरोपी को रिश्वत की रकम के साथ रंगे हाथों दबोचा गया। पीड़ित किसान से उसके एमपी माजरा स्थित जमीन के दस्तावेजों को ठीक करने के एवज में यह रिश्वत मांगी जा रही थी।

2 लाख रुपए लेते हुए गिरफ्तार

बताया जा रहा है कि आरोपी ने शिकायतकर्ता नवीन से कुल 2.50 लाख रुपये मांगे थे, जिसमें से 50 हजार रुपये वह पहले ही ले चुका बची हुई 2 लाख रुपये की राशि लेने के लिए आरोपी ने पीड़ित को झज्जर-गुरुग्राम रोड पर बुलाया था। शिकायत मिलने पर हरियाणा एंटी करप्शन ब्यूरो के इंस्पेक्टर देवेंद्र के नेतृत्व में टीम ने जाल बिछाया और आरोपी को रंगे हाथों दबोच लिया।
 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

चंपत राय का इस्तीफा राम मंदिर ट्रंस्ट ने किया मंजूर, कृष्ण मोहन बनाए गए कार्यकारी महासचिव

Ram Mandir Donation Row: राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर राम मंदिर ट्रस्ट की बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा का इस्तीफा स्वीकार कर लिया गया है। हालांकि, इस बैठक में चंपत राय और अनिल मिश्रा शामिल नहीं हुए।

Uttrakhand News:सीएम पुष्कर सिंह धामी के विजन को मिली रफ्तार, बंशीधर तिवारी के नेतृत्व में हरा-भरा हो रहा दून

Uttrakhand News:विकास और पर्यावरण के बीच संतुलन बनाना आज के दौर की सबसे बड़ी चुनौती माना जाता है, लेकिन उत्तराखंड की राजधानी देहरादून में यह संतुलन अब धरातल पर दिखाई देने लगा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast