Search KhabarFast

Press ESC to close

रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़कर लगाई आग; बचाने आई भाभी की भी मौत

रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़कर लगाई आग; बचाने आई भाभी की भी मौत

Punjab News: पंजाब के तरनतारन से हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक घरेलू विवाद ने खौफनाक मोड़ ले लिया। दरअसल, यहां पत्नी को मनाने पहुंते पति को साले ने पेट्रोल डालकर आग के हवाले कर दिया।

आग की चपेट में आकर युवक की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उसे बचाने की कोशिश में झुलसी आरोपी की भाभी ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। मृतक की पहचान लवप्रीत सिंह और मृतका की पहचान गुरजीत कौर के रूप में हुई है।

पत्नी को मनाने गया था ससुराल

अभी तक की जांच के अनुसार लवप्रीत सिंह की पत्नी  संदीप कौर किसी पारिवारिक विवाद के कारण अपने मायके गांव संघा आ गई थी। पत्नी को मनाकर वापस घर ले जाने के लिए लवप्रीत शनिवार को अपने ससुराल पहुंचा था। इसी दौरान परिवार के बीच बहस हो गई। विवाद बढ़ने के बाद लवप्रीत के साले ने साजन सिंह ने उसपर तेल डालकर आग लगा दी।  

Also read: बॉयफ्रेंड से शादी की बात बनी मौत की वजह, प्रेमी ने प्रेमिका को ओवरब्रिज से दिया धक्का

घटना में आरोपी भी हुआ घायल

लवप्रीत सिंह के आग लपटों में घिरने के बाद साजन सिंह की भाभी गुरजीत कौर उसे बचाने के लिए आई लेकिन, वह भी गंभीर रूप से घायल हो गई। लवप्रीत की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि गुरजीत कौर ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। घटना के दौरान आरोपी साजन सिंह भी आग में झुलस गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं, पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast