Search KhabarFast

Press ESC to close

दिल्ली में 28 वर्षीय नवविवाहिता की  की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

दिल्ली में 28 वर्षीय नवविवाहिता की  की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही हर पहलू से जांच

Delhi Crime: दिल्ली के लोधी कॉलोनी इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पालिका कुंज एनडीएमसी सोसाइटी में 28 वर्षीय नवविवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतका की पहचान आकृति के रूप में हुई है, जो दक्षिण दिल्ली के संगम विहार की रहने वाली थी। उसकी शादी करीब ढाई महीने पहले ही हुई थी। जानकारी के अनुसार, शनिवार रात करीब 9 बजे सोसाइटी के लोगों ने एक महिला का शव देखा। इसके बाद तुरंत पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की। बाद में महिला की पहचान आकृति के रूप में हुई।

सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी आकृति

परिजनों ने बताया कि आकृति छतरपुर में एक निजी कंपनी में सेल्स एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करती थी। शनिवार को उसने अपने दोस्तों को शादी की पार्टी दी थी। शाम को उसने अपनी मां को फोन कर बताया कि वह घर के पास मेट्रो स्टेशन पहुंच गई है। लेकिन इसके कुछ समय बाद उसका मोबाइल फोन बंद हो गया। रात में उसका शव लोधी कॉलोनी स्थित पालिका कुंज आवासीय परिसर में मिला। परिवार का कहना है कि आकृति का इस सोसाइटी से कोई संबंध नहीं था। उनका कोई रिश्तेदार या परिचित भी वहां नहीं रहता। ऐसे में सबसे बड़ा सवाल यह है कि वह उस जगह कैसे पहुंची और वहां क्या हुआ। इसी वजह से परिवार ने मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है।

कब हुई थी शादी?

बताया जा रहा है कि आकृति की शादी 24 अप्रैल 2026 को हुई थी। शादी को अभी सात साल से कम समय हुआ है, इसलिए कानून के अनुसार मामले की जानकारी एसडीएम को भी दे दी गई है। अब एसडीएम की मौजूदगी में आगे की कानूनी प्रक्रिया पूरी की जाएगी। पुलिस का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। साथ ही यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आकृति आखिरी बार किसके साथ देखी गई थी और वह पालिका कुंज तक कैसे पहुंची।

फिलहाल मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। पुलिस का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचा जाएगा। इस घटना से परिवार सदमे में है और इलाके में भी कई सवाल उठ रहे हैं।

Also read: रूठी पत्नी को मनाने ससुराल गया था युवक, साले ने पेट्रोल छिड़कर लगाई आग; बचाने आई भाभी की भी मौत

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मेरठ में एक और खौफनाक वारदात, प्रेमी ने दिया जहर वाला इंजेक्शन;ऑपरेशन थिएटर में मिली लाश

Uttarpradesh News: मेरठ से एक के बाद एक चौंकाने वाले मामले सामने आ रहे हैं। अब मेरठ के लोहियानगर से रिश्तों को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक ऑपरेशन थियेटर में नर्स को जहर का इंजेक्शन देकर हत्या कर दी गई।

'बॉस स्कैम' से सावधान! CEO बनकर ठग रहे साइबर अपराधी, SEBI ने कंपनियों को जारी की चेतावनी

भारत में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। अब ठगों ने लोगों को ठगने का नया तरीका अपनाया है, जिसे "बॉस स्कैम" (Boss Scam) या CEO इम्पर्सोनेशन फ्रॉड कहा जा रहा है।

Uttarpradesh News: मेरठ की मुस्कान से दो कदम आगे निकली दामिनी! प्रेमी के लिए पति को लगाया ठिकाने

Uttarpradesh News:मेरठ के चर्चित सौरभ हत्याकांड को शायद आप नहीं भूले होंगे और सौरभ की पत्नी मुस्कान का नाम भी याद ही होगा। इस हत्याकांड ने पूरे देश में सनसनी फैला दी थी। अब उसी मेरठ में एक वारादात को अंजाम दिया गया है। जिसके बाद हड़कंप मच गया है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast