Search KhabarFast

Press ESC to close

Delhi Crime: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Delhi Crime: बड़े भाई ने छोटे भाई को उतारा मौत के घाट, आरोपी हुआ गिरफ्तार

Delhi Crime: राजधानी दिल्ली के दक्षिण-पश्चिम जिले के राजोकरी पहाड़ी इलाके में घरेलू विवाद ने एक परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया। मामूली कहासुनी के बाद बड़े भाई ने अपने ही छोटे भाई पर चाकू से हमला कर दिया। गंभीर रूप से घायल युवक की कई दिनों तक अस्पताल में इलाज चला, लेकिन गुरुवार को उसने दम तोड़ दिया। इसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या की धारा जोड़ दी है।

घरेलु विवाद ने ली जान 

पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान 21 वर्षीय ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश सिंह के रूप में हुई है। घटना 30 जून को वसंत कुंज साउथ थाना क्षेत्र में हुई थी। पुलिस को चाकूबाजी की सूचना मिली थी। जब पुलिस मौके पर पहुंची, तब तक घायल युवक को सफदरजंग अस्पताल में भर्ती कराया जा चुका था। जांच में सामने आया कि ओम प्रकाश का अपने बड़े भाई रूप सिंह उर्फ कालिया से घर में किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। बताया जा रहा है कि आरोपी बेरोजगार है और नशे का आदी भी है। जब छोटे भाई ने उसे काम करने की सलाह दी, तो वह गुस्से में आ गया और चाकू से हमला कर दिया।

आरोपी हुआ गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस ने पहले भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 109(1) के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया था। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू और घटना के समय पहने गए कपड़े भी बरामद कर जब्त कर लिए हैं। गुरुवार को इलाज के दौरान ओम प्रकाश की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में हत्या की धारा 103(1) बीएनएस जोड़ दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए सफदरजंग अस्पताल की मोर्चरी में रखा गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी पहले भी कई आपराधिक मामलों में शामिल रह चुका है और मामले की जांच जारी है।

कई घटनाएं सामने आई

वहीं, हाल के दिनों में दिल्ली में हत्या की कई घटनाएं सामने आई हैं। इससे पहले दक्षिण दिल्ली के संगम विहार में पुरानी रंजिश के चलते एक युवक की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इसके अलावा खजूरी खास मेट्रो स्टेशन के पास मिले एक व्यक्ति के शव के मामले में भी दिल्ली पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है। लगातार सामने आ रही ऐसी घटनाओं ने राजधानी में कानून-व्यवस्था को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ा दी है। 

Also read: आंध्र प्रदेश में दिल दहलाने वाली घटना...मां पर दो मासूम बेटियों की हत्या का आरोप, खुद भी की आत्महत्या की कोशिश

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

मुंबई का आजीबोगरीब मामला, 36 साल पहले अंपयार पर बैट से किया था हमला; आरोपी अब हुआ गिरफ्तार

Maharashtra News: मुंबई से एक हैरान करने वाला आजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां 1990 से फरार चल रहे एक आरोपी को पुलिस ने दबोचा है। जानकारी के अनुसार, क्रिकेट मैच के दौरान विवाद में आरोपी ने अंपायर पर वार किया था। इसके बाद से ही वह फरार हो गया था।

न्यूयॉर्क में भारतीय युवक को गोलियों से भूना, बहस के बाद फायरिंग कर की हत्या

Firing In America:अमेरिका के न्यूयॉर्क में एक बार फिर बड़ी वारदात को अंजाम दिया गया है। न्यूयॉर्क में भारतीय नागरिक की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार मुताबिक दो लोगों में पहले बहस हुई, जिसके बाद एक शख्स ने दूसरे को गोली मार दी। घटना के बाद आरोपी कार में बैठकर मौके से फरार हो गए।

अर्श डल्ला से जुड़े अंतरराष्ट्रीय ड्रग-टेरर मॉड्यूल का भंडाफोड़, दिल्ली क्राइम ब्रांच का बड़ा एक्शन; हरियाणा से भी हुई गिरफ्तारी

Arsh Dalla: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने सीमा पार अफीम की तस्करी, हथियारों के बदले ड्रग्स के गठजोड़ और आतंकी वित्तपोषण में शामिल एक कथित अंतरराष्ट्रीय नार्को-आतंकवादी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया है। जांच में नामित खालिस्तानी आतंकवादी अर्शदीप सिंह गिल उर्फ अर्श डल्ला से कथित संबंधों का खुलासा हुआ है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast