Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा बयान, उत्तराखंड रोडवेज को घाटे से उबारने की तैयारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा का बड़ा बयान, उत्तराखंड रोडवेज को घाटे से उबारने की तैयारी

Uttarakhand News: उत्तराखंड के परिवहन मंत्री प्रदीप बत्रा ने विधान सभा स्थित सभागार कक्ष में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक आयोजित कर विभागीय कार्यों की समीक्षा की। मंत्री ने उत्तराखण्ड परिवहन निगम के अंतर्गत रामनगर और टनकपुर में निर्माणाधीन बस स्टेशनों का निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए कहा कि उक्त स्टेशनों का निर्माण कार्य लगभग 70 प्रतिशत तक पूर्ण कर लिया गया है उन्होंने कहा कि शेष कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने हेतु अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

परिवहन मंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड परिवहन निगम तथा परिवहन विभाग के आपसी समन्वय से पिछले कुछ समय में परिवहन के राजस्व में बढ़ोत्तरी देखी गई है। उन्होंने कहा कि इस चारधाम यात्रा सीजन में अभी तक परिवहन निगम द्वारा लगभग 08 करोड़ रूपये की आय अर्जित की गई है। उन्होंने दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेस वे पर किराया घटाये जाने का जिक्र करते हुए कहा कि इस कदम से यात्रियों की पहली पसन्द उत्तराखण्ड परिवहन निगम की बसें रही हैं।

मंत्री ने कहा कि हमारा लक्ष्य परिवहन निगम को घाटे से उबारना है। उन्होंने कहा कि जल्द ही परिवहन निगम की 50 नई मिनी बसों का संचालन पहाड़ी छोटे मार्गों पर किया जायेगा जिससे यात्रा करना और भी सरल और सुगम हो जायेगा। उन्होंने इलेक्ट्रिक बसों के लिए चार्जिंग स्टेशनों में बढ़ोत्तरी करने के भी निर्देश दिये। उन्होंने कहा कि भारत सरकार से लगभग 140 इलेक्ट्रिक बसों की खेंप उत्तराखण्ड को जल्द ही प्राप्त होने जा रही है जिससे सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा। मंत्री ने कहा कि विभाग द्वारा टिकट प्रोसेसिंग को सरल बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा सीएससी सेंटरों से भी टिकट बुक किये जाने की सुविधा प्रदान की जा रही है। उन्होंने कहा कि परिवहन विभाग के कार्यालयों को अपग्रेड किया जा रहा है।

मंत्री ने कहा कि प्रदेश के प्रत्येक जनपद में सिटी बसों के संचालन हेतु कार्य योजना बनाई गयी है जिससे आम जनमानस को बहुत सुविधा प्राप्त होगी। उन्होंने बसों की मरम्मत, बस डिपो की स्थिति, पुरानी बसों को हटाने की प्रगति, कर्मचारियों की भर्ती, बस स्टेशनों की भौतिक स्थिति, पेयजल, शौचालय, ऑनलाइन बुकिंग, यात्री शिकायतों के निपटारे की स्थिति, तकनीकी अपग्रडेशन और भविष्य के मॉडल पर भी विस्तृत चर्चा की।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

उत्तराखंड में नदी एवं जलस्रोत पुनर्जीवन को मिली नई गति, SARRA की सातवीं SLEC बैठक में कई अहम प्रस्तावों पर हुई चर्चा

Uttrakhand News: सचिवालय स्थित वीर चंद्रसिंह गढ़वाली सभागार में जलागम सचिव दिलीप जावलकर की अध्यक्षता में जल स्रोतों, धारों-नौलों तथा नदियों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के लिए कार्यरत स्प्रिंग एंड रिवर रीजुवेनेशन अथॉरिटी (SARRA) की राज्य स्तरीय कार्यकारी समिति (SLEC) की सातवीं बैठक आयोजित हुई।

Uttarakhand News: 169 शिकायतें, कई का मौके पर समाधान, जनता की तकलीफ पर संवदेनशील दिखे डीएम

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में ‘समाधान दिवस’  का आयोजन किया गया। दूर-दराज के क्षेत्रों से पहुंचे 169 फरियादियों ने जिलाधिकारी के समक्ष अपनी गंभीर समस्याएं रखीं। डीएम ने संवेदनशीलता दिखाते हुए अधिकतर शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया, जबकि शेष मामलों में संबंधित अधिकारियों को तय समय सीमा के भीतर त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के कड़े निर्देश दिए।

Uttarakhand News: श्रीलंका के अधिकारियों ने सराहा आपदा प्रबंधन मॉडल, 40 अफसरों ने किया USDMA का दौरा

Uttarakhand News: उत्तराखंड के देहरादून में नेशनल सेंटर फॉर गुड गवर्नेंस (एनसीजीजी) के तत्वावधान में आपदा प्रबंधन विषय पर आयोजित क्षमता निर्माण कार्यक्रम के अंतर्गत श्रीलंका के 40 सदस्यीय सिविल सेवा अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने सोमवार को उत्तराखण्ड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) का भ्रमण किया। इस दौरान प्रतिनिधिमंडल ने उत्तराखण्ड में विकसित आपदा प्रबंधन प्रणाली, आधुनिक तकनीकों, पूर्व चेतावनी तंत्र, भूस्खलन जोखिम न्यूनीकरण, मौसम पूर्वानुमान प्रणाली तथा सामुदायिक सहभागिता आधारित पहलों का विस्तृत अध्ययन किया।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast