Search KhabarFast

Press ESC to close

Uttarakhand News: जिस घर से उठनी थी बेटी की डोली, वहां उठा पिता का जनाजा, खटीमा में भावुक कर देने वाली घटना

Uttarakhand News: जिस घर से उठनी थी बेटी की डोली, वहां उठा पिता का जनाजा, खटीमा में भावुक कर देने वाली घटना

Uttarakhand News: उत्तराखंड के खटीमा से एक बेहद दुखद और भावुक करने वाली खबर सामने आई है। खटीमा के इस्लामनगर वार्ड नंबर 7 में जिस घर में दुल्हन की डोली उठने वाली थी वहां से दुल्हन के पिता का जनाजा उठने से परिजनों तथा इलाके में मातम पसर गया। दहेज की मांग और मेहर की रकम तय करने की मांग को लेकर उपजे विवाद से सदमे में आए दुल्हन के पिता की हार्ट अटैक से मौत हो गई।

मंगनी के बाद लगातार दहेज की नई नई डिमांड और शादी के दिन मेहर की रकम को लेकर दोनों पक्षों के बीच उपजा विवाद पिता की मौत के बाद शांत हुआ। बारात में जो मेहमान और रिश्तेदार शादी की खुशियों में शामिल होने आए थे वह मैय्यत में शामिल हुए। आखिरकार दहेज और मेहर की रकम के विवाद के चलते पिता की मौत के बाद दुल्हन ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया।

आपको बता दें कि रविवार की शाम खटीमा के इस्लामनगर में बड़ा फरीदपुर बरेली से खटीमा इस्लामनगर वार्ड नंबर सात में एक बारात आई थी। जहां दहेज और मेहर की रकम को लेकर हुए विवाद में लड़की के पिता की अटैक पड़ने से मौत हो गई थी। वहीं आक्रोशित लड़की पक्ष ने बारात को  बंधक बना लिया था। कई बाराती छत से कूदकर भागे थे। देर रात तक पुलिस की मौजूदगी में चले समझौता वार्ता में लड़के पक्ष को मंगनी से लेकर बारात तक के खर्च के 13 लाख 50 हजार देना तय हुआ।

वहीं सोमवार को दुल्हन के पिता का जब घर से जनाजा उठा तो सबकी आंखें नम थी। दुल्हन अपने पिता की मैय्यत से लिपट कर रो रही थी और दहेज लोभियों को कोस रही थी। लड़की की माँ रो-रो कर गश खाकर गिर जा रही थी। लड़के वालों की हर मांग पूरा करते-करते लड़की के माता पिता अंत में हार गए।  वहीं ग़मग़ीन माहौल में एक मजबूर पिता का जनाजा उठा और सुपुर्दे खाक कर दिया गया। जबकि लड़की चीख-चीखकर दहेज लोभियों पर कार्रवाई की मांग कर रही थी।

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

हरियाणा के रोहतक में हाईव पर मिला दिल्ली पुलिस के जवान का शव, जांच में जुटी पुलिस

Haryana News: हरियाणा के रोहतक में आज सुबह-सुबह रोहतक-दिल्ली नेशनल हाईवे-9 पर कनक ढाबे के पास एक कार में दिल्ली पुलिस के जवान का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही इस घटना की जांच में जुट गई।

हरियाणा में श्रद्धालुओं को बड़ी सौगात, कुरुक्षेत्र से सोमनाथ के लिए चली विशेष ट्रेन, सीएम ने किया शुभारंभ

Haryana News: हरियाणा के कुरुक्षेत्र से सोमनाथ दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर सीएम सैनी ने कहा कि कुरुक्षेत्र से भगवान शिव के प्रथम ज्योतिर्लिंग श्री सोमनाथ महादेव के दर्शन के लिए विशेष ट्रेन को रवाना करना मेरा परम सौभाग्य है। इस यात्रा पर जाने वाले सभी श्रद्धालुओं को हार्दिक शुभकामनाएं। सोमनाथ मंदिर का इतिहास भारत की धैर्य गाथा का इतिहास रहा है।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast