Search KhabarFast

Press ESC to close

टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का इनाम भारत को नहीं मिला, जानें क्यों भारत WTC टेबल क्यों नहीं मिलेगा एक भी अंक

टेस्ट में सबसे बड़ी जीत का इनाम भारत को नहीं मिला, जानें क्यों भारत WTC टेबल क्यों नहीं मिलेगा एक भी अंक

INDvsAGF Test:अफगानिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम ने मात्र तीन दिनों के भीतर चंडीगढ़ टेस्ट को फतह कर लिया। पहली पारी में कप्तान शुभमन गिल और केएल राहुल की शतकीय पारी के दम पर टीम ने 8 विकेट खोकर 564 रन बनाए और पारी को घोषित कर दिया था।

भारत की तरफ से डेब्यू कर रहे मानव सुथार की पहली पारी धारदार गेंदबाजी के आगे अफगानिस्तान मात्र 152 रनों पर सिमट गई। भारत के खिलाफ फॉलोऑन खेलने को मजबूर हुए अफानिस्तान की टीम दूसरी पारी में सिर्फ 112 रन पर ही सिमट गई। इसके साथ ही भारत ने अफगानिस्तान को 300 रनों से हराकर टेसेट इतिहास की सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

भारत को मिली सबसे बड़ी जीत  

भारत ने सोमवार यानी 8 जून को मुल्लांपुर के महाराजा यादविंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए एकमात्र टेस्ट मैच में अफागानिस्तान को एक पारी और 300 रनों से धूल चटाई। भारत ने ये जीत तीनों के भीतर हासिल की। यह टेस्ट क्रिकेट में भारत की सबसे बड़ी जीत है। 2018 में राजकोट में वेस्टइंडीज के खिलाफ टीम ने पारी और 272 रन से जीत के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। 2018 में अफगानिस्तान ने बेंगलुरु में भारत के खिलाफ अपना पहला टेस्ट खेला था। उस मैच में अफगानिस्तान को हार झेलनी पड़ी थी,जो दो दिन के अंदर खत्म हो गया था।      

Also read: टेस्ट और टी20 क्रिकेट में बड़े बदलावों को हरी झंडी, कोच से लेकर पिंक बॉल तक का हुआ फैसला

WTC टेबल में नहीं मिलेगा प्वाइंट  

हालांकि, भारतीय टीम को टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत हासिल करने का फायदा नहीं मिलेगा। इस मैच में मिली जीत और हार का वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप टेबल पर कोई फर्क नहीं पड़ने वाला है। इसके पीछे वजह क्या है ज्यादातर लोग इसे जानते हैं। दरअसल, अफगानिस्तान के खिलाफ खेला गया टेस्ट मैच WTC चक्र में आता ही नहीं है। क्योंकि, टूर्नामेंट में रैंकिंग के आधार 9 टीमें हिस्सा लेती है। इस लिस्ट में अफगानिस्तान की टीम बाहर है। 

Leave Your Comments



संबंधित समाचार

अजीत अगरकर नहीं लेंगे चीफ सेलेक्टर पद पर एक्सटेंशन! 4 अक्टूबर को खत्म होगा कार्यकाल

भारतीय क्रिकेट टीम के चीफ सेलेक्टर अजीत अगरकर अपने मौजूदा कार्यकाल के खत्म होने के बाद भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की सीनियर पुरुष चयन समिति के अध्यक्ष पद पर एक्सटेंशन नहीं लेंगे।

Asian Games 2026: शेफाली के शतक से भारत की बड़ी जीत, फाइनल में श्रीलंका से होगा मुकाबला

आइची-नागोया एशियन गेम्स 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए फाइनल में जगह बना ली है। रविवार, 20 सितंबर को खेले गए दूसरे सेमीफाइनल में भारत ने बांग्लादेश को 114 रनों से हरा दिया।

Asian Games: एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज, मनु भाकर-पवन सहरावत ने लहराया तिरंगा

Asian Games: जापान के नागोया में एशियन गेम्स का रंगारंग आगाज हो गया है। मिजुहो पार्क एथलेटिक स्टेडियम में शनिवार यानी 19 सितंबर को शानदार आगाज किया गया। जापान के सम्राट नारुहितो ने खेल शुरू होने की घोषणा की।

लाइव अपडेट

बड़ी खबरें

Khabar Fast